search

तेज रफ्तार कार चालक ने ले ली एक युवक की जान, बाइक पर जा रहे थे दो दोस्त, दूसरा घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 59
  

एनएच-7 पर स्वामी देवी दयाल काॅलेज के सामने हुआ हादसा, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को टक्कर मारी। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। हादसा एनएच-7 पर स्वामी देवी दयाल काॅलेज के सामने हुआ।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मोहम्मद आमिर अपने दोस्त कलीम मोहम्मद के साथ बाइक पर सवार होकर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, पंचकूला से वापस घर लौट रहा था। बाइक कलीम चला रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में कलीम मोहम्मद के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया।उसको तुरंत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कलीम को मृत घोषित कर दिया।

घायल आमिर को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165030