search

क्यों मनाया जाता है हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस? जानें क्या है साल 2026 की थीम

deltin33 1 hour(s) ago views 181
  

28 फरवरी को मनाया जाएगा विज्ञान दिवस।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 28 फरवरी को पूरे भारत में \“राष्ट्रीय विज्ञान दिवस\“ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1928 में सी.वी रमन द्वारा किए गए \“रमन प्रभाव\“ क्रांतिकारी खोज के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए साल 1930 उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा गया था। भौतिकी में नोबेल पुरस्कार पाने वाले वह केवल भारत के ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया के पहले वैज्ञानिक थे।

इस साल भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आपको भी विज्ञान में रुचि है और आप भी इस दिन होने वाले कार्यक्रमों व प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हैं, तो आपको विज्ञान दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। इसलिए आज इस लेख के जरिये हम आपको बताएंगे कि भारत में पहला विज्ञान दिवस किस वर्ष मनाया गया था। साथ ही इस साल विज्ञान दिवस किस थीम पर आधारित होगा।  
क्यों मनाया जाता है विज्ञान दिवस

हर साल 28 फरवरी को \“राष्ट्रीय विज्ञान दिवस\“ सी.वी रमन द्वारा की गई खोज \“रमन प्रभाव\“ के उपलक्ष्य के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। उन्हें इस खोज के लिए भारत सरकार से नोबेल पुरस्कार भी मिला था। बता दें, भारत में हर साल \“राष्ट्रीय विज्ञान दिवस\“ मनाने के लिए सबसे पहला प्रस्ताव साल 1986 में राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (NCSTC) द्वारा पेश किया गया था। जिसके बाद 28 फरवरी, 1987 को भारत में पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया था।
सी.वी रमन कौन थे?

सी.वी रमन का पूरा नाम \“चंद्रशेखर वेंकट रमन\“ है। उन्हें भारत में उनके द्वारा किए गए वैज्ञानिक खोजों के लिए जाना जाता है। उनका जन्म तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में 07 नवंबर, 1888 में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा विशाखापट्टनम के सेंट एलॉयसिस एंगलो-इंडियन हाईस्कूल से पूरी की थी। जिसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए मद्रास के प्रेसीडेंसी कॉलेज का रुख किया।

  

साल 2026 विज्ञान दिवस की थीम

हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत में एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। यह थीम विज्ञान दिवस, विज्ञान और नवाचारों पर आधारित होती है। विशेष थीम के जरिये युवाओं को विज्ञान के प्रति जागरूक किया जाता है। बता दें, इस साल विज्ञान दिवस 2026 की थीम (Women in Science: Catalysing Viksit Bharat) है। इस थीम का मुख्य उद्देश्य विज्ञान क्षेत्र में विकसित भारत लक्ष्य के तहत साल 2047 तक विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
क्या था \“रमन प्रभाव\“

सी.वी रमन ने \“रमन प्रभाव\“ की खोज की थी। उनकी खोज के मुताबिक प्रकाश कभी भी सीधी लाइन में नहीं चलता है। इसके साथ ही जब भी प्रकाश की किरणें किसी पारदर्शी माध्यम से टकराती हैं, तो उसके स्वभाव में परिवर्तन होता है। उनकी इसी खोज के कारण दुनिया को क्रिस्टल के आंतरिक संरचना के बारे में गहराई से जानने का अवसर मिला था।

यह भी पढ़ें: जेईई के बिना भी IIT के इन कोर्सेज में लिया जा सकता है दाखिला, ये रही पाठ्यक्रमों की डिटेल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474157