search

समस्तीपुर–दरभंगा रेल लाइन डबलिंग जल्द, हसनपुर–सकरी पर पूमरे का बड़ा अपडेट

Chikheang 1 hour(s) ago views 627
  

Samastipur Darbhanga Rail Doubling: समस्तीपुर–दरभंगा खंड पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल भी किया गया। फोटो- जागरण  



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। East Central Railway Update:पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) के उप महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने समस्तीपुर–दरभंगा और हसनपुर–सकरी रेलखंड को लेकर अहम जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि समस्तीपुर–दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण (डबलिंग) का कार्य अगले चार महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस खंड पर गुरुवार को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल भी किया गया, जिसे संतोषजनक बताया गया है।

गुरुवार को समस्तीपुर जंक्शन के निरीक्षण और मंडल कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद उप महाप्रबंधक ने बताया कि हसनपुर–सकरी नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है।

दिसंबर के अंत तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद दो वर्षों के भीतर इस नई रेल लाइन का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
2028 तक कार्य पूर्ण होने का अनुमान

उन्होंने यह भी बताया कि दरभंगा जंक्शन और समस्तीपुर जंक्शन पर स्टेशन पुनर्निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से जारी है। वर्ष 2028 तक दोनों प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे उत्तर बिहार के रेल यातायात को नई पहचान मिलेगी।
यात्रियों को होगी सुविधा

उप महाप्रबंधक ने मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर–दरभंगा रेल ट्रैक के विंडो निरीक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि इस मार्ग पर कार्य की प्रगति संतोषजनक है। आने वाले समय में यात्रियों को अधिक सुरक्षित, तेज और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इससे पहले उप महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार और मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने गुरुवार देर शाम समस्तीपुर जंक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया। वे दरभंगा से निरीक्षण करते हुए समस्तीपुर पहुंचे थे।
सुविधाएं बढ़ाने का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान स्टेशन की यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था और सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया गया। साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार को और अधिक सुविधाजनक बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। निरीक्षण और बैठक के दौरान सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति, स्टेशन अधीक्षक नीलेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया, सीसीआई एस के बरियार, पीके चौधरी, श्याम सुंदर कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165069