search

बलिया के भीमपुरा थाने का 31 साल से बंद कमरा खुला, अटल बिहारी की मौत से जुड़ा है रहस्य

deltin33 1 hour(s) ago views 802
  

बलिया के भीमपुरा थाने का वह कमरा जिसे खोलने से डरती थी पुलिस, 31 साल बाद खुला ताला।  



जागरण संवाददाता, बलिया। पुलिस का नाम सुनकर कोई भी कुछ देर के लिए सहम जाता है, लेकिन भीमपुरा थाने की पुलिस करीब तीन दशक तक खौफ में रही। थाने का एक कमरा पिछले 31 वर्षों से बंद था। कई थानाध्यक्ष तैनात हुए और चले गए, लेकिन किसी ने भी कमरा खोलवाने की हिम्मत नहीं की।

अब एसपी की पहल पर लगभग तीन दशक बाद बंद कमरे को खोलकर उसकी मरम्मत और रंगाई-पोताई हुई है। घटना की शुरुआत वर्ष 1995 में पंचायत चुनाव के दौरान हुई। भीमपुरा थाना क्षेत्र के प्रेमरजा गांव के रहने वाले 22 साल के अटल बिहारी मिश्र बीएचयू (वाराणसी) में एमए अंतिम वर्ष के छात्र थे।

पंचायत चुनाव से कुछ दिन पहले ही सात अप्रैल 1995 को भीमपुरा थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष रामबड़ाई यादव ने स्टेशन से घर जाते समय रास्ते में ही अटल को पकड़ लिया और थाने में बंद कर दिया। स्वजन के अनुसार पुलिस ने अटल बिहारी पर बम फेंकने का आरोप लगाते हुए थाने में उनकी पिटाई की गई थी।

पुलिस की कस्टडी में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद लोग उग्र हो गए तथा थाने पर पहुंचकर जमकर बवाल किए थे। किसी प्रकार मामला शांत हुआ। घटना के बाद अटल बिहारी मिश्र मामले में मृतक के भाई उमेश चंद्र मिश्र ने तत्कालीन एसपी समेत एसओ और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

इस प्रकरण की सीबीसीआइडी जांच भी हुई। फिलहाल मामला हाईकोर्ट में लंबित है। जिस कमरे में अटल बिहारी की मौत हुई थी, वह तत्कालीन थानाध्यक्ष का था। घटना के बाद उस कमरे में ताला बंद कर दिया गया। तब से वह बंद रहा।

थानाध्यक्ष कक्ष की जगह लिखवा दिया \“स्टोर\“
थाने के उस कमरे के दरवाजे पर पहले \“थानाध्यक्ष कक्ष\“ लिखा था, उस पर \“स्टोर\“ लिखवा दिया गया था। अब 31 साल बाद कमरे को खोलकर उसकी मरम्मत और रंगाई-पोताई कराई जा रही है। चूंकि नई भर्ती के बाद जिलों को नए जवान मिलने हैं। इसे देखते हुए हर थानों पर उनके रहने की व्यवस्था भी कराई जा रही है। माना जा रहा है कि यह काम भी उसी क्रम में हो रहा है।


भीमपुरा थाने का यह कमरा क्यों बंद था, इसकी सही-सही जानकारी नहीं है। मै जब से यहां आया हूं, यह खुला हुआ है। इसका उपयोग भी हो रहा है। पहले की घटना के संबंध में मुझे कोई विशेष जानकारी नहीं है।
-

अखिलेश चंद्र पांडेय, थानाध्यक्ष, भीमपुरा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474196