search

मालगाड़ी के लोको पायलट को भी मिलेगा विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ, डीएफसी ने खोला पहला क्रू लॉबी और रनिंग रूम

Chikheang 1 hour(s) ago views 931
  

प्रयागराज के सूबेदारगंज में मालगाड़ी चालकों के लिए आधुनिक क्रू लॉबी व रनिंग रूम का शुभारंभ करते रेलवे के अधिकारी। सौजन्य : रेलवे



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर यानी डीएफसी पर मालगाड़ी दौड़ाने वाले लोको पायलटों को भी अब क्रू लॉबी और रनिंग रूम का लाभ मिलेगा। सूबेदारगंज स्थिति ईडीएफसी के कंट्रोल कमांड सेंटर ने डीडीयू में अपना पहला विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस ‘क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम’ शुरू कर दिया है। इसकी लाइव मानिटरिंग सूबेदारगंज से की जा रही हैं। इसे \“होम अवे फ्राम होम\“ यानी \“घर से दूर एक घर\“ की सोच के साथ बनाया गया है।
150 बिस्तर वाला एक अत्याधुनिक विश्राम केंद्र

केंद्र के शुभारंभ के बाद डीएफसीसीआइएल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने कहा कि अक्सर लंबी और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बाद लोको पायलटों को मानसिक और शारीरिक आराम की सख्त जरूरत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए 150 बिस्तर वाला एक अत्याधुनिक विश्राम केंद्र बनाया गया है। यह पूरा परिसर वातानुकूलित और ध्वनि-मुक्त (साउंडप्रूफ) है, ताकि कर्मचारी बिना किसी शोर-शराबे के गहरी नींद ले सकें।
आधुनिक मेस, योग कक्ष व रीडिंग रूम भी

इसके अलावा यहां शुद्ध खान-पान के लिए आधुनिक मेस, योग कक्ष और पढ़ने के लिए रीडिंग रूम की सुविधा भी दी गई है। रेलवे में बढ़ती महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए इस भवन की एक पूरी मंजिल विशेष रूप से महिला लोको पायलटों के लिए आरक्षित की गई है। इस भवन को \“ग्रीन बिल्डिंग\“ के रूप में विकसित किया गया है, जहां 100 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्लांट बिजली भी पैदा कर रह है।
क्या कहते हैं मुख्य महाप्रबंधक?

इस उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार ने कहा कि जब ट्रेन चलाने वाले हमारे \“कर्मयोगी\“ तनावमुक्त रहेंगे, तभी रेल परिचालन अधिक सुरक्षित और समयबद्ध हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- Indian Railways : ग्रुप बी पदों पर प्रमोशन के लिए विभागीय प्रतियोगी परीक्षा तिथि बदली, क्या है रेलवे बोर्ड का नया अपडेट?

यह भी पढ़ें- वही तेंदुआ लौटा है या फिर दूसरा आया... प्रयागराज के गंगापार इलाके में कयासबाजी के बीच दहशत में ग्रामीण
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165087