search

भिवानी में कार और नीलगाय की टक्कर, बुजुर्ग की मौत; पत्नी-पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल

cy520520 Yesterday 22:27 views 290
  

भिवानी में कार और नीलगाय की टक्कर। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, भिवानी। लोहारू रोड पर बालाजी कालेज के पास सोमनाथ मंदिर के समीप एक कार और नीलगाय के टकराने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार रोहतक से अपने गांव सिधनवा लौट रहा था।

पुलिस के अनुसार रामकिशन अपनी पत्नी मुन्नी देवी और पुत्रवधू ज्योति के साथ कार में सवार होकर रोहतक से भिवानी के लिए निकले थे। लोहारू रोड पर बालाजी कालेज के नजदीक अचानक सामने एक नीलगाय आ गया। चालक ने नीलगाय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार उससे टकरा गई और हादसा हो गया।

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने रामकिशन, उनकी पत्नी और पुत्रवधू को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने रामकिशन को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। वहीं मुन्नी देवी और ज्योति का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


सड़क हादसे की सूचना मिली और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादसा अचानक सामने आने वाली नीलगाय के कारण हुआ। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

- एएसआइ रणबीर सिंह, जांच अधिकारी, जुई कलां थाना पुलिस।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160855