LHC0088 • Yesterday 23:28 • views 454
जागरण संवाददाता , वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नगवा चौकी अंतर्गत गंगा घाट पर स्थित होटल रैनबो रेसीडेंसी में एसओजी 2 ने शुक्रवार की देर शाम छापेमारी करके देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियों, एक ग्राहक, एक संचालक और दो दलालों को हिरासत में लिया है।
छापेमारी की कार्रवाई एसीपी मुख्यालय अपूर्वा पांडेय के नेतृत्व में हुई है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं और पैसे , मोबाइल फोन बरामद भी पुलिस टीम ने बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी।
हिरासत में ली गई तीनों युवतियों में दो पश्चिम बंगाल और लखीमपुर खीरी की रहने वाली हैं। पुलिस टीम होटल संचालक और एक दलाल तथा ग्राहक को हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई करने में जुटी है। एसओजी टीम की छापेमारी के बाद मौके पर नगवा चौकी प्रभारी मौके पर भी पहुंचे।
देह व्यापार की पुलिस को पिछले कई दिनों से मिल रही थी। आरोप है कि इस होटल में दलाल के माध्यम से ग्राहक और लड़कियां पहुंचती थी। |
|