search

22 फरवरी का द‍िन याद रखें, भागलपुर-हावड़ा रेल मार्ग पर कुछ ट्रेनें रद तो कुछ के मार्ग बदले गए

cy520520 1 hour(s) ago views 262
  

भागलपुर के पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर 22 फरवरी को छह घंटे से अधिक ट्रैफिक ब्लॉक, कुछ ट्रेनें रद



जागरण संवाददाता, भागलपुर। पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक और दो के बीच 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण के लिए स्टील गर्डर लांचिंग किया जाएगा। इसके लिए 22 फरवरी, रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4:10 बजे तक स्टेशन की सभी लाइनों सहित साइडिंग पर छह घंटे 10 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

इस कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। मालदा मंडल के पीआरए के अनुसार 73420 भागलपुर–साहिबगंज डेमू और 63411/63412 साहिबगंज–भागलपुर–साहिबगंज पैसेंजर ट्रेनें इस दिन रद रहेंगी। वहीं, 53403 रामपुरहाट–गया पैसेंजर ट्रेन का पुनर्निर्धारण किया गया है और यह ट्रेन रामपुरहाट से तीन घंटे की देरी से चलेगी। रेलवे यात्रियों को समयपूर्व अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दे रहा है।

वहीं, रेलवे बोर्ड ने आईआरटीएस संवर्ग के अधिकारी ज़फ़र आज़म का स्थानांतरण किया है। उन्हें पूर्व रेलवे से पूर्व मध्य रेलवे में तैनात किया गया है। इसके साथ ही 17 दिसंबर 2025 को जारी मालदा के सीनियर डीओएम अमरेंद्र कुमार मौर्य के स्थानांतरण को रद्द कर दिया गया है। मौर्य को भी अब पूर्व मध्य रेलवे में ही रखा गया है।

रेलवे बोर्ड के स्थापना विभाग के निदेशक रविंद्र पांडेय ने इस संबंध में पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, मालदा के एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद का स्थानांतरण दक्षिण रेलवे में किया गया है और उन्हें चेन्नई भेजा जाएगा। अभी उनकी नई पोस्टिंग के लिए निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। उनकी जगह हावड़ा से मालदा भेजे जाने वाले अरुण कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि एफओबी निर्माण कार्य पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि निर्धारित तारीख पर ट्रेन संचालन में बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पीरपैंती स्टेशन पर पैदल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी और भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा। इस तरह पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के साथ-साथ अधिकारी स्थानांतरण के अपडेट ने स्थानीय रेलवे संचालन और प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव दिखाए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160882