search

फिरोजाबाद में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी तो प्रेमी ने ब्लेड से रेती अपनी गर्दन

LHC0088 1 hour(s) ago views 643
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण टूंडला (फिरोजाबाद)। प्रेम प्रसंग के चलते शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। टूंडली में विवाहिता ने साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी होते ही पड़ोस में रहने वाले प्रेमी वहां से भागकर हाईवे पर पहुंचा और ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली।

उसे गंभीर हालत में पहले सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। विवाहिता की मां ने प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।  

टूंडली चौक निवासी 27 वर्षीय कोमल की शादी सात वर्ष पूर्व हाथरस के राम नगर में हुई थी। उसका तीन वर्ष का बेटा है। वह 10-15 दिन से मायके में थी। गुरुवार शाम पांच बजे स्वयं को कमरे में बंद करके जान दे दी। वह साड़ी से फंदा बनाकर लटक गई। जानकारी होने पर स्वजन में चीख पुकार मच गई।

मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। पड़ोस में रहने वाला प्रेमी टिंकू बदहवास हो गया। कुछ देर ठहरने के बाद वह भाग गया। शाम छह बजे हाईवे किनारे दोस्ताना होटल के पास उसने अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार करना शुरू कर दिए। पहले लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। गर्दन से खून निकलता देखा तो दौड़ पड़े। तब तक वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता द्वारा आत्महत्या की सूचना पर पुलिस शव को फंदे से उतरवा रही थी, तभी प्रेमी द्वारा ब्लेड मारकर स्वयं को लहूलुहान करने की सूचना मिली। उसकी हालत गंभीर है। उसका आगरा में उपचार चल रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं।

मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इस मामले में काेमल की मां ममता ने टिंकू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि टिंकू कोमल से काफी समय से बात करता था। उससे कहता था कि अपने पति को छोड़कर मुझसे शादी कर ले। बेटी को आए दिन धमकाता था। उसकी प्रताड़ना से दुखी होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें- इटावा में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे युवक की हत्या, रेलवे लाइन किनारे बोरी में मिला शव, सिर धड़ से अलग
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163238