search

सरहदों के रक्षक अब एआई से लैस: राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय सेना का भविष्य, पवेलियन में नई तकनीक का किया प्रदर्शन

cy520520 1 hour(s) ago views 98
  

राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एआइ इंपैक्ट समिट में सेना के पवेलियन का दौरा किया (फोटो- एक्स)



पीटीआई, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एआइ इंपैक्ट समिट में सेना के पवेलियन का दौरा किया, जिसमें जलवायु विज्ञान और आपदा पूर्वानुमान प्रणाली से लेकर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चालक की थकान का पता लगाने वाले उपकरण तक कई अनुप्रयोगों का प्रदर्शन किया गया है, जो एआइ पर आधारित हैं।

भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रक्षा मंत्री ने भारत मंडपम के हाल संख्या चार में स्थित पवेलियन का दौरा किया। इस पवेलियन ने युवा और बुजुर्ग दोनों तरह के आगंतुकों को आकर्षित किया है।

बाद में रक्षा मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत मंडपम में आयोजित एआइ इंपैक्ट समिट में शामिल होकर बेहद खुशी हुई। भारत एआइ और उन्नत प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में तेजी से वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है।

यह शिखर सम्मेलन हमारे नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप, सशस्त्र बलों और उद्योग जगत के दिग्गजों की अपार प्रतिभा को प्रदर्शित करता है। एआई इंपैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से व्यक्त किया गया भारत का एआइ ²ष्टिकोण मानव मानवता को सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार दुनिया की ओर अग्रसर करता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160885