search

Is Today BanK Closed: क्या आज बैंक हैं बंद, चेक करें शनिवार 21 फरवरी 2026 को बैंक खुले हैं या नहीं?

cy520520 3 hour(s) ago views 264
  

Is Today BanK Closed: क्या आज बैंक हैं बंद, चेक करें शनिवार 21 फरवरी 2026 को बैंक खुले हैं या नहीं?



नई दिल्ली। Is Today BanK Closed: देश में बैंक की छुट्टियां राज्य और त्योहार के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। जरूरी नहीं कि पूरे देश में बैंक बंद हों। कहीं बैंक खुले भी हो सकते हैं औ कहीं बैंक बंद भी हो सकते हैं। नेशनल छुट्टियों के अलावा, कई छुट्टियां राज्य के हिसाब से होती हैं। हालांकि, बैंकों की छुट्टी को लेकर लोगों में हमेशा कन्फ्यूजन रहता है। खासकर शनिवार के दिन। आज भी शनिवार का दिन है और तारीख 21 फरवरी है। आइए जानते हैं कि आज बैंक बंद (Kya aaj Bank Band hai) हैं या फिर खुले।

भारत में बैंक की छुट्टियां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तय करता है, जो हर साल की शुरुआत में RBI बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है। RBI सभी बैंक छुट्टियों को तीन हिस्सों में बांटता है, यानी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) छुट्टियां और बैंकों के अकाउंट बंद करना।
क्या आज 21 फरवरी, 2025 को बैंक खुले हैं या बंद हैं?

आज फरवरी महीने का तीसरा शनिवार है। नियमों के हिसाब से दूसरे और चौथे शनिवार (Saturday Bank Holiday) को छोड़कर भारत में अन्य शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं। ऐसे में महीने का तीसरा शनिवार होने की वजह से आज पूरे भारत में बैंक खुले हैं। RBI के हॉलिडे कैलेंडर में छुट्टी के तौर पर न बताया गया हो, तो बैंक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं।

सभी पब्लिक, प्राइवेट, कोऑपरेटिव और रीजनल रूरल बैंक इस रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेगुलेशन के तहत आते हैं। छुट्टी वाले दिन भले ही बैंक की ब्रांच बंद हो लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस चालू रहती है। जैसे- दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी होने के बावजूद डिजिटल ट्रांजैक्शन, ATM और मोबाइल बैंकिंग नॉर्मल तरीके से काम करते हैं। छुट्टियों के दिन में बैंक कस्टमर ट्रांजैक्शन करने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग चैनल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: लिस्ट से नाम गायब, तो अटक जाएगी 22वीं किस्त; ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम है या नहीं
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161008