search

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS सहित 22 सीनियर अफसरों का तबादला; देखें लिस्ट

deltin33 1 hour(s) ago views 477
  

कैप्शन: IAS कृष्ण लाल, मिंगा शेरपा और कुमार अभिषेक (जागरण)






राज्य ब्यूरो, जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के 20 अधिकारियों समेत 22 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया। इसमें उधमपुर, रियासी व डोडा सहित सात जिलों में नए जिला उपायुक्त (डीसी) भी बनाए गए हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल जम्मू-कश्मीर में शासन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
लाल कृष्ण लाल बने डोडा के जिला उपायुक्त

उपराज्यपाल ने आइएएस अधिकारी कुमार अभिषेक को रियासी का जिला उपायुक्त, मिंगा शेरपा को उधमपुर और जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के अधिकारी कृष्ण लाल को डोडा का जिला उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा आइएएस अधिकारी अथर आमिर उल शफी खान का कुलगाम से तबादला कर बड़गाम का डीसी बनाया गया है।

डॉ बिलाल मोहिउद्दीन भट को अनंतनाग और सैयद फखरुद्दीन हामिद को बारामुला का जिला उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, शहजाद आलम को जिला उपायुक्त कुलगाम बनाया गया है।

आइएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को पावर डेवलपमेंट विभाग का वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) बनाया है। उन्हें खनन विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं, पर्यटन विभाग में वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) आइएएस आशीष चंद्र वर्मा को कृषि उत्पादन विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आइएएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार को कृषि उत्पादन विभाग से स्थानांतरित कर वित्त विभाग का वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) बनाया है।
यशा मुदगल सहकारिता विभाग में आयुक्त

सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आर ऐलिस वाज को योजना, विकास एवं निगरानी विभाग की आयुक्त सचिव बनाया गया है। वह सूचना विभाग की प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

आइएएस अधिकारी यशा मुदगल को युवा सेवा एवं खेल विभाग से सहकारिता विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है। डा. शाहिद इकबाल चौधरी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से युवा सेवा एवं खेल विभाग बनाया गया है। डॉ. पीयूष सिंगला को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के साथ लोक शिकायत विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अंजली सहरावत जल जीवन मिशन में मिशन निदेशक

जेकेएएस बबीला रकवाल का सहकारिता विभाग से तबादला कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है। आइएएस अंजली सहरावत को जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है। आइएएस निधि मलिक को रियासी के जिला उपायुक्त के पद से स्थानांतरित कर महानिरीक्षक पंजीकरण बनाया गया है।

ओवैस अहमद को कौशल विकास को निदेशक बनाया गया है। आइएएस डा. सागर डी. दत्तात्रेय को उपभोक्ता मामले, कश्मीर का निदेशक बनाया गया है। आकृति सागर को प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तैनात किया है। हरविंदर सिंह को निदेशक, रोजगार के पद पर तैनात किया है। उपराजयपाल ने अन्य प्रदेशों में ट्रांसफर किए गए आइएएस के तीन अधिकारियों को भी रिलीव कर दिया। इनमें बसीर उल हक चौधरी, संतोष डा. वैद्य व सइद आबिद शाह शामिल हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474438