तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी। (वीडियो ग्रैब)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाजार में कई रेहड़ी-पटरी वालों की गाड़ियों को टक्कर मार दी।
उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में कार समेत अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि किआ सेल्टोस के ड्राइवर ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारी है। |