search

T20 World Cup 2026 से बाहर होने के बाद बांग्‍लादेश के 2 प्‍लेयर चले गए थे मेंटल कोमा में, कोच ने आसिफ नजरुल की लगाई क्‍लास

cy520520 3 hour(s) ago views 987
  

टी20 विश्‍व कप नहीं खेली बांग्‍लादेश टीम



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के सीनियर असिस्‍टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल की कड़ी आलोचना की। उन्‍होंने दावा किया है कि बांग्लादेश के टी20 विश्व कप में न खेलने के बाद दो क्रिकेटर मानसिक रूप से कोमा में चले गए थे।

नजरुल ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्‍लादेश टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला लिया था। ऐसे में बांग्‍लादेश टीम को टी20 विश्‍व कप 2026 से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह स्‍कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल किया गया था।
पहली बार नहीं खेली टी20 विश्‍व कप

यह पहली बार हुआ कि बांग्लादेश मेंस टीम टी20 विश्व कप में भाग लेने से चूक गया। 23 फरवरी से शुरू होने वाली बांग्लादेश क्रिकेट लीग से पहले पत्रकारों से बात करते हुए सलाहुद्दीन ने नजरुल की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने युवा खिलाड़ियों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है।
पल भर में तोड़ दिया सपना

सलाहुद्दीन ने कहा, “जब कोई प्‍लेयर विश्व कप खेलने जाता है, तो वह अपना सपना यहां लेकर जाता है। आप उस सपने को एक पल में तोड़ देते हैं। अगर यह किसी देश का राष्ट्रीय कारणों से लिया गया निर्णय है, तो वे देश के लिए बलिदान देंगे। लेकिन अगर आप नुकसान की बात करते हैं, तो मैं केवल व्यक्तिगत नुकसान की बात करूंगा।“
कोमा में चले गए थे प्‍लेयर

सलाहुद्दीन ने कहा, “आपने एक लड़के के सपने को पूरी तरह खत्‍म कर दिया। मुझे पता है कि मेरे दो खिलाड़ी पांच दिनों तक मानसिक रूप से एक तरह के कोमा में चले गए थे, पूरी तरह से खो गए थे। इस टूर्नामेंट में उन्हें मैदान पर वापस लाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।“
बयान से पलटे नजरुल

सलाहुद्दीन ने झूठे दावे करने और अपने बयान से पलटने के लिए आसिफ नजरुल पर जमकर हमला बोला। शुरुआत में आसिफ नजरुल ने कहा था कि बांग्लादेश सरकार का फैसला था कि टीम भारत में अपने मैच नहीं खेलेगी। बाद में कहा कि मेगा इवेंट में भाग न लेने का निर्णय वास्तव में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और खिलाड़ियों का सामूहिक था।
खुलेआम बोला झूठ

सलाहुद्दीन ने कहा, “उन्होंने इतना खुला झूठ बोला। मैं खुद एक शिक्षक हूं, शिक्षक आम तौर पर कम झूठ बोलते हैं। उनका इस तरह खुलेआम झूठ बोलना, मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। मैं लड़कों के सामने कैसे जाऊंगा? उन्होंने एकदम पलटी मार दी। वह ढाका विश्वविद्यालय में शिक्षक हैं। मेरे देश के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान का कोई व्यक्ति इस तरह झूठ बोले, हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। हम इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं? उन्होंने पहले कुछ कहा और फिर पलटी मार दी।“

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा की होगी \“अग्निपरीक्षा\“, क्या ऑफ स्पिन की बाधा कर पाएंगे पार?

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 के बीच साउथ अफ्रीका ने अपनी एक और टीम का किया एलान, केशव महाराज बने कप्तान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161044