IPL 2026 Auction: भारत में होगा आईपीएल 2026 ऑक्शन? इस दिन लग सकती खिलाड़ियों पर मोटी बोली

Chikheang 2025-11-9 21:07:44 views 946
  
IPL 2026 Auction: कब होगा आईपीएल 2026 का ऑक्शन?



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 दिसंबर को मिनी ऑक्शन कराया जा सकता है। ये कयास लगाया जा रहा है कि इस बार ऑक्शन भारत में ही होगा। हालांकि BCCI ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
IPL 2026 Auction: कब होगा आईपीएल 2026 का ऑक्शन?

दरअसल, आईपीएल (IPL 2026 Auction) की पिछली दो नीलामियां 2023 में दुबई और 2024 में जेद्दाह में हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मिनी ऑक्शन की संभावित तारीख- 15 दिसंबर 2025 को है।

टीमों के लिए रिटेंशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 की है। क्रिकबज ने पहले ये बताया था कि BCCI ऑक्शन के लिए अबू धाबी या खाड़ी देशों में जगह तलाश रही है और टीमों को भी इस बारे में अनौपचारिक रूप से बताया गया था। अबू धाबी सबसे आगे चल रही थी, जबकि ओमान और कतर को भी विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था।

लेकिन नई रिपोर्ट के अनुसार 2022 के बाद पहली बार IPL ऑक्शन भारत में होगा, हालांकि किस शहर में यह साफ नहीं हुआ है।
WPL ऑक्शन 27 नवंबर को होने की उम्मीदें

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि WPL 2026 की नीलामी 27 नवंबर को दिल्ली में होगी। यहां लीग शुरू होने के बाद पहली बार मेगा ऑक्शन होगा।

WPL के लिए रिटेंशन लिस्ट भी जारी हो चुकी है। कुछ बड़े फैसले सामने आए है, जैसे दीप्ति शर्मा (भारत) और लौरा वोल्वार्ड्ट (द. अफ्रीका) को क्रमशः यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स ने रिलीज कर दिया।

भारत की वर्ल्ड कप स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा और ऋचा घोष को उनकी टीमों ने रिटेन किया है।

डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और पिछले सीजन की रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 खिलाड़ी रिटेन किए हैं।
WPL रिटेंशन नियम  

हर टीम अधिकतम:-

  • 3 भारतीय इंटरनेशनल (कैप्ड) खिलाड़ी
  • 2 विदेशी खिलाड़ी
  • 2 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है।


अगर टीम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उनमें से कम से कम 1 अनकैप्ड भारतीय होना जरूरी है।इस बार पहली बार टीमों को राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड भी मिलेगा, जिसके जरिए वे नीलामी में किसी छोड़े गए खिलाड़ी को वापस खरीद सकेंगी।

यह भी पढ़ें- एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे माही... MS Dhoni ने फैन के लिए जो किया, वो इंटरनेट पर तेजी से हो रहा VIRAL

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Trade: Sanju Samson की CSK में एंट्री पक्की! Ravindra Jadeja के साथ होंगे ट्रेड, आखिरी मुहर लगनी बाकी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137296

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.