search

अब कैसे हाईस्कूल के पेपर देगा छात्र ? आगरा में ट्रेनी दारोगा ने थाने में लगाई किशाेर की पिटाई, हाथ में लगी चोट

deltin33 3 hour(s) ago views 169
  

किशाेर की चोटें।



जागरण संवाददाता, आगरा। आपसी झगड़े के बाद किशोर को चौकी पर बुलाकर ट्रेनी दारोगा ने पिटाई कर दी। पिटाई में किशोर के हाथ में चोट आई है। किशाेर दसवीं की परीक्षा दे रहा है। चोट के कारण उसे पेपर की चिंता है।

नानपुर निवासी 16 वर्षीय करन का कहना है कि उसका 18 फरवरी को साथी किशोर से विवाद हो गया था। दोनों के बीच हाथापाई हो गई थी।  
ट्रेनी दारोगा ने चौकी में किशोर को पीटा, हाथ में आई चोट

इसके बाद दोनों में समझौता हो गया था। शुक्रवार को उनके खिलाफ किरावली की मिढ़ाकुर चौकी पर शिकायत की गई। शुक्रवार शाम पांच बजे यहां तैनात दारोगा ने दोनों को चौकी पर बुलाया। चौकी में उसके साथ ट्रेनी दारोगा ने पिटाई की। इससे उसे चोटें आईं। अपनी गलती को छिपाने के लिए दारोगा ने समझौता करा दिया।
कैसे देगा हाईस्कूल के पेपर?

किशोर का कहना है कि वह हाईस्कूल का छात्र है। सोमवार को बोर्ड का पेपर है। हाथ में चोट लगने से पेपर कैसे देगा। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत करेगा। किशोर के स्वजन में भी पुलिस के रवैये से आक्रोश है। उनका आरोप है कि दारोगा ने पट्टे से बेटे को अपराधी की तरह पीटा। बेटा चीखता रहा, लेकिन दारोगा का दिल नहीं पसीजा। हाथ में चोट लगने के कारण बेटा अगर बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाता है तो उसका साल खराब हो जाएगा। पुलिस अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474561