search

महंगा फोन मिल रहा सस्ता, अभी खरीदें 26 हजार से कम में; 6,200mAh बैटरी और 1.5K OLED डिस्प्ले भी

Chikheang 2 hour(s) ago views 530
  

Redmi Note 14 Pro Plus पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 30,000 रुपये से कम कीमत में कोई अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। तो Redmi Note 14 Pro Plus आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 34,999 रुपये MRP प्राइस वाला ये डिवाइस अभी फ्लिपकार्ट पर काफी कम कीमत में मिल रहा है। इस पर फ्लैट डिस्काउंट के अलावा कुछ और ऑफर्स भी हैं। Redmi के Redmi Note 14 Pro Plus में 6.67-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz मिलता है। ये ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी सबसे अलग है, इसमें डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68, और IP69 रेटिंग मिलती है। आइए जानते हैं इस डील के बारे में।
फ्लिपकार्ट पर Redmi Note 14 Pro Plus पर ये है डील

Redmi Note 14 Pro Plus का 8GB + 128GB वेरिएंट अभी फ्लिपकार्ट पर MRP प्राइस 34,999 रुपये की जगह 25,479 रुपये में बिक रहा है। यानी यहां ग्राहकों को 9,520 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, बायर्स फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड या SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 1,274 रुपये रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं। जो खरीदार इंस्टॉलमेंट में पेमेंट करना चाहते हैं, उनके लिए EMI ऑप्शन सिर्फ 896 रुपये प्रति महीने से शुरू हैं।

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एलिजिबल पुराने स्मार्टफोन पर 23,750 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रहा है। एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।

  
Redmi Note 14 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 14 Pro Plus में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर लगा है। इसके अलावा, इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज भी है। डिवाइस में 6.67-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले भी है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिवाइस में तेज धूप के लिए 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस भी है। डिवाइस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ भी आता है।

डिवाइस में 90W चार्जर के साथ 6,200mAh की बैटरी है। डिवाइस IP66 + IP68 + IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस को भी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो, डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा है। डिवाइस में सेल्फी लेने के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा भी है।

यह भी पढ़ें: बिल्डिंग की लिफ्ट क्यों बन जाती है नो-सिग्नल जोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165494