search

AI summit में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, नेपाल के Gen-Z आंदोलन से जुड़ा एंगल

cy520520 1 hour(s) ago views 277
  

एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। फोटो: आर्काइव



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए यूथ कांग्रेस के शर्टलेस विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बड़ी बात कही है।

पुलिस ने रिमांड मांगने के दौरान अदालत को बताया कि प्रदर्शन का तरीका पड़ोसी देश नेपाल में हुए Gen-Z युवाओं के आंदोलनों से प्रेरित है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।
पांच दिन की पुलिस हिरासत की मांग

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल चार आरोपितों को कोर्ट में पेश कर उनकी पांच दिन की पुलिस हिरासत की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की योजना, इसके पीछे शामिल लोगों और संभावित साजिश के पहलुओं की जांच के लिए हिरासत जरूरी है। गिरफ्तार आरोपितों को यूथ कांग्रेस से जुड़ा बताया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान किया गया हंगामा

जानकारी के अनुसार भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कुछ युवकों ने अचानक शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी की। कार्यक्रम में विदेशी प्रतिनिधि, उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद थे, जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंच गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ लोग क्यूआर कोड आधारित एंट्री के जरिए अंदर पहुंचे थे।
नेपाल के Gen-Z आंदोलन से समानता

पुलिस के अनुसार प्रदर्शन का तरीका नेपाल में हाल के युवा-नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों से मिलता-जुलता है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या प्रदर्शन की रणनीति सोशल मीडिया या अंतरराष्ट्रीय आंदोलनों से प्रभावित थी।

घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है। विपक्षी दलों ने इसे युवाओं की अभिव्यक्ति बताया है, जबकि सत्ता पक्ष ने अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान इस तरह के प्रदर्शन को देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया है।
आगे की जांच जारी

दिल्ली पुलिस मामले की जांच आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं में कर रही है। अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगालकर अन्य संभावित आरोपितों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- AI समिट में बवाल करने वाले यूथ कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में हुई पेशी, दिल्ली पुलिस ने मांगी 5 दिन की रिमांड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161113