search

CM योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में, PM के कार्यक्रम की तैयारियों का करेंगे निरीक्षण

LHC0088 1 hour(s) ago views 558
  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फाेटो)



जागरण संवाददाता, मेरठ। रविवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 1.40 बजे आएंगे। शताब्दी नगर स्टेशन के पीछे बने हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। वह 15 मिनट शताब्दी नगर स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।
यहीं से मेरठ साउथ स्टेशन और फिर मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पर तैयारियां परखेंगे। वहीं से हेलीकाप्टर से नोएडा रवाना हो जाएंगे।
पीएम का रैली स्थल एसपीजी के हवाले

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रविवार को होने वाली रैली की सभी तैयारियां पूरी हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सुरक्षा फ्लीट तैयार है।

रैली स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने ड्यूटी चार्ट भी जारी कर दिया। तीन जोन मेरठ, आगरा और बरेली से पुलिस फोर्स बुलाया है। मेरठ के अलावा लखनऊ, मुरादाबाद और गाजियाबाद वाहिनी से भी पीएसी बुलाई है।

आरएएफ और अर्द्धसैनिक बल की भी ड्यूटी लगाई है। शुक्रवार को सभा स्थल पर सभी को ड्यूटी कार्ड जारी किए। एडीजी, कमिश्नर, डीआइजी, डीएम और एसएसपी ने ब्रीफिंग कर भीड़ नियंत्रित करने की जानकारी दी। कहा, कुत्ता या अन्य पशु भीड़ के बीच आ जाए तो पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर उनके पीछे न भागें। सभा स्थल और रैपिड स्टेशनों के पास रिजर्व पुलिस बल भी रखा है।

शनिवार को रैली स्थल और दोनों स्टेशनों पर पुलिस की रिहर्सल होगी। सभा स्थल पर मंच के पास ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष सर्तकता बरतने के आदेश हैं। उधर, एसपीजी और एनएसजी की टीम भी पहुंच गई है। रैली स्थल के मंच को एसपीजी ने कब्जे में ले लिया है।

प्रथम लेयर में एसपीजी, दूसरी लेयर में सादी वर्दी में पुलिस लगाई है। इसके बाद पीएसी और अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेगा। आठ हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है, जो शताब्दीनगर और मेरठ साउथ स्टेशन पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुरक्षा फ्लीट तैयार है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163475