search

हरियाणा के तिहरा हत्याकांड में नया खुलासा, एक लाख के इनामी शूटर शुभम पंडित ने फर्जी दस्तावेजों से बनवाया था पासपोर्ट

Chikheang 3 hour(s) ago views 417
  
हरियाणा के तिहरा हत्याकांड में नया खुलासा (जागरण फोटो)






जागरण संवाददाता. यमुनानगर। खेड़ी लक्खा सिंह पुलिस चौकी के पास हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल एक लाख के इनामी शूटर शुभम पंडित ने फर्जी पासपोर्ट बनवाया। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया कि उसने उत्तर प्रदेश व झारखंड के फर्जी पतों पर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है।

अभी तक वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। जिससे उसके विदेश में भागने की आशंका है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। गांधीनगर थाना पुलिस ने उस पर फर्जीवाड़ा, पासपोर्ट एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया है।

पुलिस को जानकारी मिली कि शुभम पंडित गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भागने की फिराक में है। वह अपने असली नाम व पते के साथ पासपोर्ट नहीं बनवा सकता। जिसके चलते उसने फरारी के दौरान उसने उत्तर प्रदेश में अपने रिश्तेदारों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया लेकिन उसका पासपोर्ट नहीं बन सका।

शुभम पंडित ने लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में अपने पिता का नाम पवन कुमार व माता का नाम कमलेश कुमार पता उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के खोसियाना लिखवाया। जबकि उसके पिता का नाम घनश्याम तिवारी व मां का नाम नीरज तिवारी है। इसी तरह से झारखंड के रांची स्थित पासपोर्ट कार्यालय में उसने रांची का पता दिया।

उसका असली पता यमुनानगर की बैंक कालोनी व उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी के गांव साधोगंज है। पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में उसने गलत जन्मतिथि दी है।  
2024 में हुआ था तिहरा हत्याकांड

26 दिसंबर 2024 को तिहरा हत्याकांड हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव मखमूलपुर निवासी 35 वर्षीय पंकज मलिक, गोलनी निवासी 32 वर्षीय वीरेंद्र राणा व उन्हेडी निवासी 34 वर्षीय अर्जुन की हत्या कर दी गई थी। तीनों सुबह जिम कर बाहर निकल रहे थे। प्रदेश स्तर पर इस वारदात की गूंज पहुंची।

इस वारदात को वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा, उसके भाई सूर्यप्रताप उर्फ नोनी और सन्नी सलेमपुर ने अंजाम दिलवाया। नोनी व सन्नी फिलहाल विदेश में है। इस केस में अब तक 21 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यह सभी शूटरों के मददगार हैं। शूटर रोमिल वोहरा का एनकाउंटर हो चुका है। एक शूटर राहुल को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। अभी शुभम पंडित, अंकित गिरी सहित तीन शूटर फरार हैं।  
शुभम के माता पिता भी हो चुके गिरफ्तार

फरारी के दौरान शुभम ने 27 नवंबर 2025 को पंजाब के फगवाड़ा में फायरिंग की। जिसके बाद पंजाब पुलिस की टीम ने उसके घर पर दबिश दी। यहां से उसके पिता घनश्याम तिवारी, मां नीरज तिवारी व भाई दीपक तिवारी को गिरफ्तार किया। उन पर आरोप था कि उन्होंने शुभम पंडित का सहयोग किया है। उसे छिपाने में मदद की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165578