search

अमेठी में पुलिस की तत्काल कार्रवाई, Encounter में गोकशी के मुख्य आरोपित समेत छह को किया गिरफ्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 321
  

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी जुनैद अहमद  



संवाद सूत्र, अमेठी। सिंहपुर में इन्हौना थानाक्षेत्र के पहाड़पुर गांव के जंगल में शुक्रवार दोपहर गोकशी करने वालों को पुलिस ने 12 घंटे से भी कम समय में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

गोकशी में शामिल मुख्य आरोपित ने पुलिस टीम पर फायर भी किया और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। पुलिस ने गोकशी में शामिल दो महिलाओं समेत कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पहाड़पुर गांव के जंगल में शुक्रवार को दिन में गोकशी की इस घटना को लेकर पहाड़पुर ही नहीं आसपास के गांवों के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तत्काल गंभीर हो गई और प्रकरण की सूचना मिलते ही सीओ दिनेश कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।

उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की थी। गोकशी के मुख्य आरोपी जुनैद अहमद और पुलिस के बीच शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुई मुठभेड़ में गोकश समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक पहाड़पुर मजरे करनगांव में हुई गोकशी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी सरवणन टी ने कई पुलिस टीमों का गठन किया था। शनिवार की सुबह इन्हौना थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह को जरिये मुखबिर जानकारी मिली कि मामले का मुख्य आरोपी जुनैद अहमद सेमरौता कठौरा मार्ग पर गंदा नाला से सेमरौता की तरफ भागने वाला है।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित को जयनगरा में भट्ठा के पास घेरा। पुलिस से घिरता देख आरोपित जुनैद अहमद ने पुलिसकर्मियों के ऊपर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में जुनैद अहमद के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य संकलित कर जांच के लिए भेज दिया।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने गोकशी में शामिल अन्य सहयोगियों के बारे में बताया। पुलिस ने गोकशी में शामिल मुख्य आरोपित जुनैद अहमद के अलावा दो महिलाओं व तीन पुरुषों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। एक्शन में सीओ दिनेश कुमार मिश्र,थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह,मोहनगंज कोतवाल राकेश सिंह, जायस थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165506