search

ब्रिटेन में याद आती है मुजफ्फरपुर की लीची व आम, यूके के मंत्री कनिष्क नारायण बोले, बिहार बदला

cy520520 1 hour(s) ago views 413
  

Bihar Development Potential: यूके के मंत्री कनिष्क नारायण ने बिहार में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। फोटो: जागरण  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Artificial Intelligence India : यूनाइटेड किंगडम के एआई और ऑनलाइन सेफ्टी मंत्री कनिष्क नारायण ने कहा कि उन्हें ब्रिटेन में मुजफ्फरपुर की लीची और आम की बहुत याद आती है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में उन्हें वैसी लीची नहीं मिलती, जैसी अपने जन्मस्थान मुजफ्फरपुर में मिलती थी।
25 वर्ष के बाद पहुंचे अपने जन्म स्थान

करीब 25 वर्षों के बाद अपने जन्म स्थान पहुंचे कनिष्क नारायण ने कहा कि बिहार अब काफी बदल चुका है। शिक्षा, आधारभूत संरचना और सड़कों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं में अपार संभावनाएं छिपी हुई हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपार संभावनाएं

शनिवार को एसकेजे कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बिहार के छात्रों की आंखों में कुछ कर गुजरने का सपना दिखाई देता है। यही सपना उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बिहार के साथ-साथ पूरे भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं।
जल व मानव संसाधन का बेहतर उपयोग हो

कनिष्क नारायण ने कहा कि बिहार अपने जल संसाधन और मानव संसाधन का बेहतर उपयोग कर तेजी से विकास कर सकता है। यहां के तेज दिमाग की पूरी दुनिया में मांग है। कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, आईटी और तकनीकी क्षेत्रों में बिहार की प्रतिभाएं वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।

जिम्मेदार और नैतिक उपयोग पर बल

उन्होंने कहा कि बिहार जैसे राज्य के विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भारत जैसी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में उभरती तकनीकों का उपयोग आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कैसे किया जाए, यह सरकारों के लिए एक बड़ी चुनौती है। साथ ही उन्होंने एआई के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि तकनीक का इस्तेमाल सोच-समझकर और समाज के हित में किया जाना चाहिए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161092