search

भाभी पर तीसरी आंख से निगरानी, बेडरूम और किचन में लगाए सीसीटीवी; मामला पहुंचा थाने

Chikheang 3 hour(s) ago views 955
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, आगरा। भाभी की निगरानी के लिए देवर ने घर के साथ ही उनके कमरे और किचन में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। देवर की इस हरकत से महिला खुद को असहज महसूस कर रही थी।

हिम्मत जुटाकर ट्रांस यमुना थाने पहुंची और पति, देवर सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।  

टेढ़ी बगिया निवासी पिंकी ने दर्ज मुकदमे में कहा है कि उनकी शादी 12 मार्च 2019 को कपिल देव के साथ हुई थी। मायके वालों ने सामर्थ के अनुसार 15 लाख रुपये शादी में खर्च किए। जेवर के साथ ही बुलेट बाइक और 5.51 लाख रुपये नकद दिए।

शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन दो लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। पीड़िता का कहना है कि उनके दो बेटे हैं। बावजूद इसके ससुरालीजन दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं। देवर जितेंद्र ने जानबूझकर घर में सीसीटीवी लगवा दिए।

महिला के बेडरूम के साथ ही किचन में भी सीसीटीवी लगाया गया है। पिंकी ने कैमरों की दिशा बदलने की कोशिश की तो, बीते वर्ष पांच नवंबर को उनके साथ मारपीट की गई। बीते वर्ष 12 दिसंबर को महिला को मारपीट कर ससुरालियों ने घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति कपिल देव, देवर जितेंद्र, दीपचंद्र, सास नवल देवी, ससुर सुरेश बाबू, देवरानी गरिमा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना हरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165653