search

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को सुपर-8 में रहना होगा सावधान, कोई भी टीम कर सकती है उलटफेर

Chikheang 1 hour(s) ago views 533
  

तैयारियों में जुटी भारतीय टीम



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यह कहना गलत नहीं होगा कि टी20 विश्‍व कप 2026 की शुरुआत आज, 21 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट में सुपर-8 का आगाज होने जा रहा है। 20 टीमों के बीच शुरू हुए इस इवेंट के ग्रुप स्‍टेज में 40 मैच खेले गए। इस दौरान एसोसिएट नेशन ने कमाल का खेल दिखाया। जिम्‍बाब्‍वे ने तो ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका को पटखनी दी। ऑस्‍ट्रेलिया सुपर-8 में जगह भी नहीं बना पाई।
8 टीमों के बीच होगी जंग

शनिवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर-8 के पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगी। अब 8 टीमों के बीच सेमीफाइनल के लिए टक्‍कर होगी। 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम सुपर-8 में पहले ग्रुप में है। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे टीम है। ऐसे में भारत को इन तीनों टीम से सावधान रहने की जरूरत है।
सुपर-8 के ग्रुप

  • पहला ग्रुप: भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे।
  • दूसरा ग्रुप: श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड।

इन कमियों को करना होगा दूर

भारतीय टीम भले ही सुपर-8 में पहुंच गई हो, पर टीम को अभी कुछ कमियों को दूर करना होगा। भारत की लिए सबसे बड़ी समस्‍या अभिषेक शर्मा की फॉर्म है। अभिषेक का विश्‍व कप में अ‍ब तक खाता नहीं खुला है। उन्‍होंने 3 मैच खेले और बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए।

हालांकि, टीम मैनेजमेंट को अभिषेक पर भरोसा है। फील्डिंग भारत की अगली बड़ी चिंता का विषय है। भारत अब तक टूर्नामेंट में सबसे खराब कैचिंग करने वाली टीमों में से एक है। सुपर-8 में फॉर्म में चल रही टीमों के खिलाफ कैच छोड़ना भारत को बहुत महंगा पड़ सकता है।
साउथ अफ्रीका

भारतीय टीम सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से टकराएगी। रविवार को यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। यह 2024 के फाइनल का रीमैच होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम अहमदाबाद में ही है। उसने इस मैदान पर तीन ग्रुप मैच खेले हैं। ऐसे में वे मैदान की परिस्थितियों से भारत की तुलना में कहीं अधिक परिचित हैं।

भारत ने यहां सिर्फ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेला था। इस मैदान पर कई हाई-स्कोरिंग मैच हुए हैं। प्रोटियाज टीम ने 200 से अधिक रनों का बचाव किया, डबल सुपर ओवर का रोमांचक मैच जीता और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार चेज किया। भारत ने भी नीदरलैंड्स के खिलाफ यहां हाई-स्कोरिंग जीत हासिल की थी, लेकिन सिर्फ 17 रनों से थी।
जिम्बाब्वे

कागजों पर जिम्बाब्वे सबसे कमजोर प्रतिद्वंद्वी है। हालांकि, ग्रुप स्‍टेज में जिम्‍बाब्‍वे ने हार का मुंह नहीं देखा। इसके अलावा उन्‍होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर अन्‍य टीमों की टेंशन बढ़ा दी। भारत को जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ संभलकर रहना होगा।

सुपर-8 में भी यह टीम बड़ा उलटफेर कर सकती है। जिम्बाब्वे श्रीलंका में खेलने के बाद चेन्नई आ रही है। भले ही परिस्थितियां कुछ हद तक समान हों, पिच उनके लिए नई होगी। भारत भी वहां अपना पहला मैच खेलेगा। मेजबान होने के नाते भारत को पिच की बेहतर समझ होगी।
वेस्‍टइंडीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का आखिरी मैच 1 मार्च को खेला जाएगा। तब तक क्वालिफिकेशन की स्थिति साफ हो जाएगी और यह मैच करो या मरो का हो सकता है। वेस्टइंडीज शानदार फॉर्म में है। वे मुंबई और कोलकाता में मैच खेल चुके हैं और ईडन गार्डन्स की पिच उनके लिए जानी-पहचानी होगी। वहीं, भारत टूर्नामेंट में पहली बार वहां खेलेगा। वेस्टइंडीज इस फॉर्मेट में हमेशा खतरनाक टीम रही है और भारत में ट्रॉफी जीतने का उसका लंबा इतिहास रहा है।

यह भी पढ़ें- IND vs SA Live Streaming: सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें यह मैच

यह भी पढ़ें- IND vs SA Playing 11: अभिषेक शर्मा होंगे बाहर! अक्षर की वापसी, सुपर-8 के पहले मैच में बड़े बदलाव कर सकती टीम इंडिया
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165653