search

रायबरेली की 173 बसों के लिए नया फरमान जारी, अब बस चलने से पहले करना होगा ये काम

Chikheang 3 hour(s) ago views 283
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रायबरेली। परिवहन निगम के डिपो में संचालित 173 बसों के संचालन को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। डिपो से विभिन्न मार्गों पर प्रतिदिन बसें रवाना होती हैं। अब निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रत्येक बस अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले बस स्टेशन परिसर में ही बैठे सभी यात्रियों का टिकट बनाया जाए।

बस स्टेशन से निकलने के बाद मार्ग में टिकट बनाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अब चालक-परिचालक को बस प्रस्थान से पूर्व टिकट वितरण की प्रक्रिया पूरी कर उसे विभागीय रिकार्ड में भी दर्ज करना अनिवार्य होगा। टिकट विवरण आनलाइन अंकित किया जाएगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई बस बिना टिकट बनाए स्टेशन से रवाना होती पाई गई और जांच के दौरान पकड़ी गई तो संबंधित परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसमें स्पष्टीकरण, वेतन कटौती अथवा अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का कहना है कि इस व्यवस्था से राजस्व पारदर्शिता बढ़ेगी, अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा और यात्रियों को भी समय पर टिकट सुविधा मिल सकेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165707