search

BPSC TRE-3 शिक्षकों की ‘घर वापसी’ से पहले खास इंतजार जरूरी, अप्रैल 2026 के बाद खुलेगा रास्ता

LHC0088 Yesterday 16:57 views 473
  

Bihar Teacher Posting Policy: इस घोषणा के बाद शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। फाइल फोटो  



डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Inter District Teacher Transfer: BPSC TRE-3 के तहत चयनित हजारों शिक्षकों की ‘घर वापसी’ की उम्मीद अब पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, लेकिन इसके लिए उन्हें एक खास पड़ाव तक इंतजार करना होगा।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सदन में बड़ा संकेत देते हुए साफ किया है कि शिक्षकों के अंतरजिला और पारस्परिक स्थानांतरण की नियमित प्रक्रिया अप्रैल 2026 के बाद ही शुरू हो सकेगी। इससे मुजफ्फरपुर के शिक्षकों में हर्ष है।

सदन में पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में मंत्री ने स्वीकार किया कि TRE-3 के तहत चयनित कई शिक्षक महिला और दिव्यांग श्रेणी सहित अपने गृह जिले से 100 से 500 किलोमीटर दूर पदस्थापित हैं। इस कारण उन्हें पारिवारिक, सामाजिक और व्यावहारिक स्तर पर गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
‘वनवास’ खत्म होने से पहले नियमावली

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों की घर वापसी से पहले विभागीय स्तर पर स्थानांतरण और पदस्थापन से जुड़ी एक विस्तृत नियमावली तैयार की जाएगी। इसी नियमावली के आधार पर आगे की पूरी प्रक्रिया संचालित होगी। सरकार का लक्ष्य है कि अप्रैल 2026 तक इस नियमावली को लागू कर दिया जाए।

पहले से जारी हैं दिशा-निर्देश

शिक्षा विभाग ने सदन को जानकारी दी कि इससे पहले भी शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। विभागीय पत्रांक 2048, दिनांक 22 नवंबर 2024 के तहत उन शिक्षकों के लिए आवेदन संबंधी गाइडलाइन तय की गई थी, जो विशेष परिस्थितियों के कारण स्थानांतरण चाहते हैं।

इसके अलावा विभागीय पत्रांक 46/गो०, दिनांक 26 जून 2025 के माध्यम से पारस्परिक स्थानांतरण (म्यूचुअल ट्रांसफर) की व्यवस्था भी लागू की गई है, जिसके तहत सीमित दायरे में शिक्षकों को राहत दी गई।
अप्रैल 2026 के बाद खुलेगा रास्ता

शिक्षा विभाग ने दो टूक कहा है कि अप्रैल 2026 तक स्थानांतरण/पदस्थापन से जुड़ी विभागीय प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों और शिक्षिकाओं के अंतरजिला स्थानांतरण की नियमित प्रक्रिया शुरू होगी।
शिक्षकों को बड़ी राहत की उम्मीद

सरकार के इस रुख से यह संकेत मिला है कि लंबे समय से 100–500 किलोमीटर दूर तैनात शिक्षकों को भविष्य में गृह जिला या निकटवर्ती जिले में पोस्टिंग का अवसर मिल सकता है। इससे TRE-3 शिक्षकों का वर्षों से चला आ रहा ‘वनवास’ समाप्त होने की उम्मीद एक बार फिर मजबूत हुई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163744