search

भारत-ब्राजील के बीच क्रिटिकल मिनरल्स पर हुआ समझौता, राष्ट्रपति लूला ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

deltin33 1 hour(s) ago views 887
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा और पीएम मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों दोनों के प्रतिनिधियों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान लूला डी सिल्वा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने यह भी कहा, ‘आतंकवाद किसी धर्म या राष्ट्रीयता से जुड़ा नहीं है।’ वहीं दोनों देशों के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर समझौता हुआ है।



दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते



बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील के बीच आर्थिक और तकनीकी साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि लैटिन अमेरिका में ब्राजील, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों नेताओं ने भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील के बीच बढ़ता व्यापार दोनों देशों के आपसी भरोसे को दिखाता है। यह इस बात का संकेत है कि आर्थिक सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले पांच वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार 20 अरब डॉलर से भी अधिक हो जाएगा।



India is honoured to welcome President Lula and his delegation, which includes distinguished ministers and business leaders. India-Brazil relations have long benefited from President Lula’s vision and inspiring leadership. His presence at the AI Summit has also infused new energy… pic.twitter.com/jsVw3MJs8c — Narendra Modi (@narendramodi) February 21, 2026





संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/will-matua-voters-names-be-deleted-from-final-voter-list-sir-major-suspense-ahead-of-the-bengal-elections-article-2373950.html]फाइनल वोटर लिस्ट से कट जाएंगे मतुआ वोटर के नाम? बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सस्पेंस!
अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 5:13 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/two-ied-found-in-punjab-and-kashmir-after-lashkar-delhi-terror-plot-warning-article-2373934.html]दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट, पंजाब और कश्मीर में मिले 2 IED
अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 3:57 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-police-said-congress-protest-at-ai-summit-a-larger-conspiracy-inspired-by-nepal-gen-z-movement-article-2373919.html]AI Summit: \“नेपाल के Gen-Z मॉडल\“ पर AI समिट में बवाल... दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में किया बड़ा दावा
अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 2:37 PM





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बताया कि ब्राजील में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर काम चल रहा है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्यूटर, सेमीकंडक्टर और ब्लॉकचेन जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मानते हैं कि टेक्नोलॉजी ऐसी होनी चाहिए जो सबको साथ लेकर चले और साझा विकास का रास्ता बनाए। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं, तो ग्लोबल साउथ की आवाज और मजबूत व आत्मविश्वासी बनती है।



बता दें कि, क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स से जुड़ा समझौता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख हिस्सा है। यह समझौता दोनों देशों को कच्चे माल के निर्यातक से आगे बढ़ाकर प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और रिसाइक्लिंग में भागीदार बनाने पर जोर देता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474684