search

शिमला के होटल में ब्रिटेन निवासी की संदिग्ध हालात में मौत, अचेत अवस्था में पड़ा था फर्श पर

Chikheang 1 hour(s) ago views 642
  

ब्रिटेन के नागरिक की शिमला के होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ब्रिटेन निवासी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब 12 बजे सूर्यवंशी निवासी कैथू ने दूरभाष के माध्यम से पुलिस थाना को सूचना दी कि यहां होटल में ठहरा विदेशी नागरिक अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ा है। थाना प्रभारी व डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और होटल स्टाफ से पूछताछ की।  
प्रारंभिक जांच में क्या निकला

स्टाफ ने बताया कि 86 वर्षीय बैरी इलविन मोस निवासी 46 रटलैंड रोड इंग्लैंड होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि विदेशी नागरिक ने थोड़ी मात्रा में शराब का सेवन किया था। जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो स्टाफ ने मास्टर चाबी से खोला। अंदर जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ा था।  
पुलिस ने सामान जब्त किया

पुलिस टीम ने कमरे का निरीक्षण कर आवश्यक सामान कब्जे में लिया। कमरे को सील कर विदेशी नागरिक को इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आइजीएमसी) शिमला पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा है।  
यूनाइटेड किंगडम दूतावास को दी जानकारी

पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। घटना की सूचना यूनाइटेड किंगडम दूतावास को दे दी है। दूतावास से उत्तर मिलने के बाद धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें: कुल्लू में शादी से इन्कार किया तो युवक ने लड़की के घर में लगा दी आग, पड़ोसियों ने बचाई जान

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर चलती बस से गिरा यात्री, अनसुना कर ड्राइवर दौड़ाता रहा गाड़ी; लापरवाही का वीडियो वायरल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165707