search

मेरठ मेट्रो में इन 19 लोगों के साथ सफर करेंगे PM Modi, तैयार हो गई लिस्ट

deltin33 3 hour(s) ago views 809
  

मेरठ मेट्रो में 19 लोगों के साथ सफर करेंगे PM Modi, तैयार हो गई लिस्ट - जागरण ग्राफिक्स



जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रधानमंत्री एक बार फिर आमजन से जुड़ाव की अनोखी मिसाल पेश करने जा रहे हैं। इस बार उनका मेट्रो सफर खास होगा, क्योंकि डिब्बे में समाज के अलग-अलग वर्गों की झलक एक साथ दिखाई देगी।

छात्र, छात्राएं, मेहनतकश मजदूर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मोदी के साथ इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। यह सफर केवल दूरी तय करने का माध्यम नहीं, बल्कि विविधता, सहभागिता और संवाद का प्रतीक बनेगा। शिक्षा से श्रम और उद्यम तक की इस यात्रा में दिखाई देगी। प्रधानमंत्री के साथ ट्रेन में हर वर्ग की मौजूदगी सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास संदेश देगी।

प्रधानमंत्री इन 19 लोगों के साथ शताब्दीनगर से मेरठ साउथ तक का सफर करेंगे। इस दौरान कुछ छात्राओं, मेडिकल कालेज के छात्र और अन्य से बात भी करेंगे। शनिवार को उनकी रेल यात्रा को लेकर जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, एसपीजी के अधिकारियों की मौजूदगी में इन सभी 19 लोगों को ट्रेन में बैठाकर एनसीआरटीसी के सहयोग से रिहर्सल भी किया गया।

ट्रेन पांच बार शताब्दीनगर से मेरठ साउथ तक गई। इस दौरान सभी 19 लोगों को एसपीजी के अधिकारियों ने समझाया कि उन्हें कहां कहां बैठना है। 19 लोगों के अलावा ट्रेन में एसपीजी की सुरक्षा रहेगी।

यह लोग मोदी के साथ ट्रेन में करेंगे सफर
लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज के चार एमबीबीएस के स्टूडेंट, पांच छात्राए, जिनमें दो कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की होंगी। वहीं, सोफिया गर्ल्स स्कूल, केएल इंटरनेशनल स्कूल, सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल से एक-एक छात्रा रहेंगी। दो मेरठ के पुरुष उद्यमी रहेंगे और दो लोग गाजियाबाद से रहेंगे। इसके अलावा एनसीआरटीसी के पांच मजदूर भी ट्रेन में रहेंगे। यह मजदूर वह है, जिन्होंने एनसीआरटीसी के लिए बेहतर काम किया है।

बनाए गए हैं चार ग्रुप
प्रधानमंत्री से मिलने वाले 19 लोगों के चार ग्रुप बनाए गए है। जिसमें चार मेडिकल स्टूडेंट का एक, पांच एनसीआरटीसी के मजदूरों का दूसरा, पांच छात्राओं का तीसरा और उद्यमियों व गाजियाबाद के दो छात्रों का चौथा ग्रुप रहेगा। प्रत्येक ग्रुप में एक ग्रुप लीडर बनाया गया है। वहीं, नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल को बनाया गया है। इन 19 लोगों के नाम पीएमओ से मेरठ जिला प्रशासन को भेजे गए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474759