search

भुवनेश्वर में रंगे हाथों पकड़े गए कुख्यात नशा तस्कर, 37 लाख की ब्राउन शुगर जब्त

Chikheang 3 hour(s) ago views 616
  

भुवनेश्वर में रंगे हाथों पकड़े गए कुख्यात नशा तस्कर



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राजधानी में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल क्राइम यूनिट ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए तीन कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 370 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 37 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीेर खान, शेख इरशाद मोहम्मद और मुनाफ खान के रूप में हुई है। तीनों जलेश्वर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और लंबे समय से भुवनेश्वर में नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे।
आरोपियों के बारे में पुख्ता सूचना मिली

पुलिस कमिश्नर एस. देव दत्त सिंह ने बताया कि स्पेशल क्राइम यूनिट को आरोपियों के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जाल बिछाकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि आरोपी पहले से पुलिस की निगरानी में थे और सही मौके पर कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, जब्त ब्राउन शुगर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। राजधानी में बढ़ती नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165731