search

देवरिया CHC पर तैनात डॉक्टर मिले अनुपस्थित, रोगियों को देख रहे फार्मासिस्ट

Chikheang 1 hour(s) ago views 48
  

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते अधिकारीगण। जागरण



जासं, भाटपाररानी। मुख्य चिकित्साधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने शनिवार को पीएचसी भाटपाररानी और सीएचसी जसुई का डेढ़ घंटे तक निरीक्षण किया। सीएचसी जसुई पर तैनात चिकित्सक डा.अनूप कुमार अनुपस्थित मिले तथा वहां निरीक्षण के दौरान काफी दुर्व्यवस्था देखने को मिला।

सीएमओ डॉ. गुप्त महामारी विशेषज्ञ रविशंकर ओझा के साथ दोपहर 12 बजे भाटपाररानी पीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने पहले आयुष्मान कक्ष में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली। कार्ड बनवाने पहुंची रीता देवी से बात की। वहां मौजूद रिकॉर्ड के रखरखाव, उन पर धूल देख नाराजगी जताई।

साफ-सफाई से व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया। वहां से आउटडोर में पर्ची बनाने के दौरान लगी भीड़ को देखकर वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी को कतार में खड़ाकर पर्ची बनाने का निर्देश दिया। आउटडोर में बैठे चिकित्सक डॉ. मुरारी राय से पूछताछ के बाद ईसीटी वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां लगे ऑक्सीजन आदि के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद वे रोगियों के खून पेशाब बलगम आदि जांच करने वाले कमरे में पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर दिशा निर्देश दिया। वहां से लेबर रूम में पहुंचे और मौजूद महिलाओं से दवा इलाज आज के बारे में पूछा।

प्रसव के दौरान रखरखाव तथा बाथरूम की साफ सफाई को देखकर नाराजगी जताते हुए वहां साफ सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने डिजिटल एक्स-रे मशीन को देखा। वहां से वह दो किलोमीटर दूर 1992 की स्थापित सीएचसी जसुई पहुंचे। जहां मौके पर एकमात्र चिकित्सक डॉ. अनूप कुमार अनुपस्थित मिले।

यह भी पढ़ें- PM फसल बीमा के तहत 12158 किसानों को मिले 1.41 करोड़, खिल उठे लोगों के चेहरे

यह भी पढ़ें- महराजगंज में शिक्षक से 13.77 लाख की ठगी, बैंक के पूर्व उप प्रबंधक सहित दो पर मुकदमा


like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165731