search

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबला रद्द होने के बाद किस टीम को मिला फायदा? सेमीफाइनल का क्या होगा समीकरण

Chikheang 1 hour(s) ago views 674
  

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच हुआ रद्द



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में सुपर-8 का पहला मैच खेला जाना था। हालांकि, ये मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है और मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया गया। कोलंबो में मौसम मैच से पहले ही खराब था और मैदान के चारों ओर काले बादल मंडरा रहे थे। मैच के लिए टॉस हुआ लेकिन लगातार बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका। मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए हैं।

टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले ही श्रीलंका का मौसम डरा रहा था और अब सुपर-8 का पहला मैच ही रद्द हो गया है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक मिले हैं और इससे दोनों टीमों पर दबाव बढ़ गया है। इन दोनों टीमों के अब दो-दो मैच बचे हैं और दोनों ही मुकाबले नॉटआउट की तरह हो सकते हैं। इस ग्रुप में शामिल इंग्लैंड और श्रीलंका के लिए ये बड़ा मौका बन गया है।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच हुआ रद्द

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मैच के लिए आखिरी कट-ऑफ समय 10:16 बजे था लेकिन अंपायर ने मैच को पहले ही रद्द करने का फैसला किया। कोलंबो में बारिश लगातार तेज हो रही थी और इसी को ध्यान में रखते हुए अंपायर ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। अब दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए हैं।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के लिए क्या होगा समीकरण?

ये मैच रद्द होने की वजह से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक मिले हैं। इससे ग्रुप में शामिल अन्य टीमों को फायदा मिल सकता है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम अगर अपने दोनों मैच जीतती हैं, तो उनके 5-5 अंक होंगे और तभी उनका सेमीफाइन में जाने का रास्ता साफ होगा। इसके अलावा अगर वे एक-एक मैच जीत पाते हैं, तो 3 अंक होंगे जिससे उन्हें दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। यानी अब उनके लिए हर मैच नॉकआउट की तरह होगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को श्रीलंका और इंग्लैंड से मुकाबला खेलना है।

ऐसे में अगर श्रीलंका और इंग्लैंड अपने 3 में से 2 मैच जीतती हैं, तो 4 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में पाक और कीवी टीम 3 अंकों पर ही रह जाएंगी। तो वहीं अगर इन दोनों टीमों में से कोई एक अपने दोनों मैच जीत जाती हैं और एक टीम एक ही मुकाबला जीतती है, तो एक के 5 अंक और एक के 3 अंक होंगे। इस तरह से सिर्फ 5 अंक वाली टीम ही क्वालीफाई कर सकेगी क्योंकि इंग्लैंड और श्रीलंका में से कोई एक टीम इस स्थिति में 4 अंक पर होगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए अपने वाले सभी मैच जीतने बहुत जरूरी हैं। तो वहीं इंग्लैंड और श्रीलंका अगर अपने दो-दो मैच जीत लेते हैं, तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगे।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के आने वाले मैच

पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ, जबकि 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। अगर न्यूजीलैंड की बात करें, तो उन्हें 25 फरवरी को श्रीलंका का सामना करना है। इसके बाद 27 फरवरी को इंग्लैंड से सामना होगा।

यह भी पढ़ें- सुपर-8 में ICC के नियम से सहमत नहीं हैं सूर्यकुमार यादव, प्री-सीडिंग को लेकर क्या बोले सूर्या?

यह भी पढ़ें- शिखर धवन-सोफी शाइन शादी के बंधन में बंधे, युजवेंद्र चहल ने डांस का वीडियो शेयर कर लिखा खास मैसेज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165749