search

पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में नया खुलासा, ढोंगी कमरुद्दीन के खिलाफ बढ़ते जा रहे सबूत; पति की सतर्कता से बची पत्नी

Chikheang Yesterday 21:56 views 884
  

पीरागढ़ी में जहरीला लड्डू खिलाकर तीन हत्या करने के सनसनीखेज मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ढोंगी मियां कमरुद्दीन की करतूतों की परतें खुलती जा रही हैं।



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पीरागढ़ी में जहरीला लड्डू खिलाकर तीन हत्या करने के सनसनीखेज मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ढोंगी मियां कमरुद्दीन की करतूतों की परतें खुलती जा रही हैं। पुलिस के सामने अब उसके शिकार रहे लोग खुद आगे आकर अपनी-अपनी आपबीती सुना रहे हैं। इसी क्रम में एक ऐसे साक्ष्य ने जांच को नई दिशा दी, जिसमें एक पति की सूझबूझ ने उसकी पत्नी की जान बचा ली।
रोज एक लड्डू खाने की दी सलाह

पुलिस के अनुसार, सुलतानपुर निवासी एक महिला लंबे समय से चक्कर आने की बीमारी से परेशान थी। इलाज से राहत न मिलने पर वह लोनी में रहने वाले मियां कमरुद्दीन के पास पहुंची। आरोपित ने बीमारी को ऊपरी साया बताकर डराया और कथित जादू टोना के नाम पर ढोंग रचाया। इसी दौरान उसने महिला को अभिमंत्रित बताए गए लड्डू दिए और रोज एक खाने की हिदायत दी।
पति की सतर्कता ने बचाया

महिला के पति को इस कथित इलाज पर शुरू से शक था। उसने चुपचाप लड्डुओं को कूड़ेदान में फेंक दिया। बाद में पुलिस जांच में संदेह जताया गया कि इन लड्डुओं में भी धीमा जहर मिला हो सकता था, जो कुछ दिनों में जान ले सकता था। पति की यही सतर्कता उसकी पत्नी के लिए जीवनरक्षक साबित हुई।
50 संभावित पीड़ितों की पहचान की

पुलिस का कहना है कि यही तरीका अपनाकर मियां कमरुद्दीन ने पीरागढ़ी और आसपास के इलाकों में कई लोगों को निशाना बनाया। अब तक सामने आए तथ्यों के मुताबिक, आरोपित पर आठ से अधिक हत्याओं का संदेह है, जबकि करीब 50 संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही है, जो हाल के दिनों में उसके संपर्क में आए थे।
अंधविश्वास के नाम पर किया खूनी खेल

जैसे-जैसे मामले की गुत्थी सुलझ रही है और भी पीड़ित आगे आ रहे हैं। उनके बयान आरोपित के खिलाफ मजबूत सबूत बन रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अंधविश्वास और ढोंगी बाबाओं के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। पुलिस का कहना है कि इस फालोअप जांच का मकसद सिर्फ आरोपित को सजा दिलाना नहीं, बल्कि उन सभी परिवारों को न्याय दिलाना भी है, जो अंधविश्वास के नाम पर उसके खूनी खेल का शिकार बने हैं।

यह भी पढ़ें- पीरागढ़ी हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमरुद्दीन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, पुलिस को मिले अहम सुराग

यह भी पढ़ें- धनवर्षा का झांसा और जहरीले लड्डू से हत्या... ट्रिपल मर्डर केस में कमरुद्दीन का खौफनाक खुलासा, CCTV में सबकुछ कैद

यह भी पढ़ें- दिल्ली ट्रिपल मर्डर: तांत्रिक कमरुद्दीन को लेकर लोनी पहुंची पुलिस, घर की तलाशी में क्या मिला?

यह भी पढ़ें- 8 लोगों का कातिल निकला तांत्रिक कमरुद्दीन, जिन्न का डर दिखा महिलाओं से बनाए अवैध संबंध
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165802