मणिपुर से बीजेपी विधायक वुंगजागिन वाल्टे (Vungzagin Valte) का शुक्रवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। वाल्टे 2023 में मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के शुरुआती दौर में घायल हो गए थे। तब से उनका लंबे समय तक इलाज चल रहा था। गंभीर हालत के चलते उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
2023 में हुआ था हमला
बता दें कि वुंगजागिन वाल्टे थानलोन विधानसभा सीट से विधायक थे और फेरजावल जिले के रहने वाले थे। वाल्टे ज़ोमी आदिवासी समुदाय के प्रमुख नेता और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके थे। मई 2023 में इंफाल के नागमपाल इलाके में उन पर हमला हुआ था, जब राज्य में जातीय हिंसा फैल गई थी। उस हमले के बाद से ही उनकी सेहत लगातार नाजुक बनी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया और शोक व्यक्त किया। हमले में वुंगजागिन वाल्टे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत प्राथमिक इलाज दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/nuh-violence-accused-bittu-bajrangi-marriage-fraud-scam-aligarh-police-article-2374021.html]Bittu Bajrangi: बिट्टू बजरंगी से शादी के नाम पर कैसे हुई ठगी? अलीगढ़ लेकर बारात पहुंचा था अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 11:10 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/uttar-pradesh-pocso-court-orders-fir-against-swami-avimukteshwaranand-in-exploitation-case-article-2373986.html]स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर होगी FIR, यौन शोषण के मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 7:35 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/prateek-ur-rahman-leaves-cpm-and-joins-tmc-a-major-blow-to-left-parties-before-bengal-elections-article-2373977.html]बंगाल चुनाव 2026 से पहले CPM को बड़ा झटका, प्रतीक उर रहमान ने तृणमूल का झंडा थामा अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 6:51 PM
करीब दो साल तक लगातार चिकित्सा देखभाल के बाद वह पिछले साल अप्रैल में अपनी पत्नी के साथ कुछ समय के लिए चुराचांदपुर लौटे थे। लेकिन इस साल 7 फरवरी को उनकी तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई। परिवार के मुताबिक, अगले ही दिन उन्हें इमरजेंसी इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर राष्ट्रीय राजधानी ले जाया गया। लगातार इलाज के बावजूद, अंत में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।
पीएम मोदी ने जताया शोक
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के नेता वुंगजागिन वाल्टे को अंतिम श्रद्धांजलि दी और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने शोक संदेश में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, वुंगजागिन वाल्टे को मणिपुर के लोगों की सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पण के साथ काम किया। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा में उनके विचार हमेशा संतुलित और समझदारी भरे होते थे। उनके निधन से दुख हुआ है। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। वाल्टे का निधन मणिपुर के हाल के कठिन और अशांत दौर के बाद एक लंबे संघर्ष का अंत माना जा रहा है। उन्हें एक समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में याद किया जाएगा, जिनकी सेवा और साहस ने राज्य के राजनीतिक और सामाजिक माहौल पर गहरा प्रभाव डाला। |
|