search

कासगंज में 5 लोगों की सामूहिक मौत: क्या बाहर से कोई आया था? DIG ने बताया बंद कमरे का पूरा सच

deltin33 1 hour(s) ago views 1066
  



जागरण संवाददाता, कासगंज। कासगंज में पांच लोगों की सामूहिक मौत से सनसनी फैल गई। कासगंज के अमांपुर में एटा रोड पर रहने वाले 50 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री सत्यवीर (श्यामवीर), उनकी पत्नी रामश्री (46), दो पुत्रियां प्राची (14) व आकांक्षा (12) और पुत्र गिरीश (10) के शव उनके घर के अंदर पाए गए।

पुलिस ने जारी किया बयान

यूपी पुलिस के अनुसार, घर के दरवाजे अंदर से बंद थे और मौके पर किसी बाहरी व्यक्ति के जबरन प्रवेश के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। सत्यवीर का शव फंदे से लटका मिला, जबकि अन्य के शव फर्श पर पड़े थे।

अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हमें यहां पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है, जिनमें एक पुरुष, उसकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। घटनास्थल से आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि ताला अंदर से लगा हुआ था और जबरन प्रवेश का कोई निशान नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद विशेषज्ञ राय दी जाएगी। लोगों से बातचीत से पता चला है कि आर्थिक तंगी इस घटना का कारण हो सकती है। उनके परिवार वालों से संपर्क कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

घटना की जानकारी तब हुई जब नगर का एक व्यक्ति शादी का कार्ड देने उनके घर पहुंचा। घर का गेट अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

शक होने पर शोर मचाया गया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। भीतर सत्यवीर और रामश्री का शव फंदे से लटका था, जबकि बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474866