जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव में 23 को होने वाले मतदान को लेकर वाहन कोषांग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को सुबह 10 बजे तक वाहनों को निर्धारित क्षेत्रों में डिस्पैच कर दिया जाएगा। इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
नगर निकाय चुनाव के लिए मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स से 22 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से देर शाम तक मतदान सामग्री एवं वाहनों का डिस्पैच किया जाएगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ने मार्ग में परिवर्तन किया है।
22 फरवरी 2026 को मेमको मोड़ से कुर्मीडीह चौक के बीच बांयी ओर सर्विस लेन में मतदान कार्य में लगे वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।
वहीं धैया, राहरगौड़ा, वी टू मॉल आदि स्थानों से जो रास्ता 8 लेन पर ठाकुरकुल्ही के पास मिलता है वह रास्ता भी पूरी तरह से बंद रहेगा।
जबकि विशेष परिस्थिति में जिनका आवास या प्रतिष्ठान सीधा सर्विस लेन में है उनके पहचान पत्र के आधार पर उनको इस प्रतिबंध से मुक्त रखा जाएगा। |
|