search

सिर्फ स्पीकर नहीं, स्मार्ट दिमाग! OpenAI के अगले कदम से टेक वर्ल्ड में हलचल

cy520520 4 hour(s) ago views 236
  

सिर्फ स्पीकर नहीं, स्मार्ट दिमाग! OpenAI के अगले कदम से टेक वर्ल्ड में हलचल






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ल्ड में बड़ा नाम बन चुका OpenAI अब हार्डवेयर सेगमेंट में भी जल्द ही एंट्री करने की तैयारी कर रहा है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी एक ChatGPT-पावर्ड स्मार्ट स्पीकर बना रही है, जिसमें इन-बिल्ट कैमरा से लेकर फेस रिकग्निशन और ऑब्जेक्ट आइडेंटिफिकेशन जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। ये डिवाइस मौजूदा Amazon Echo और Google Home जैसे स्मार्ट स्पीकर्स को सीधी टक्कर दे सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Amazon Echo और Google Home को देगा टक्कट?

रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि OpenAI का ये स्मार्ट स्पीकर मार्केट में मौजूद डिवाइस जैसे Amazon Echo और Google Home से भी ज्यादा इंटरैक्टिव और इंटेलिजेंट हो सकता है जो इसे और भी खास बनाएगा। इसमें ChatGPT की पावर का यूज किया जाएगा जिससे यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने की कोशिश की जाएगी।
कैमरा ऐसे करेगा काम को आसान

इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि डिवाइस में एक कैमरा भी होगा जो आसपास मौजूद चीजों की पहचान कर सकेगा। साथ ही ये फेस आईडी जैसी ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर यूजर की पहचान भी कर सकेगा। रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया गया है कि स्पीकर आसपास की बातचीत को सुनकर उसके मुताबिक सुझाव भी देगा।

आसान शब्दों में कहें तो अगर किसी यूजर का अगली सुबह कोई बड़ा इवेंट है तो ये डिवाइस उसे टाइम पर सोने की सलाह देगा। यानी ये स्पीकर केवल वॉइस असिस्टेंट नहीं बल्कि एक प्रैक्टिव डिजिटल हेल्पर की तरह भी काम कर सकता है।
कितनी होगी कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस स्मार्ट स्पीकर की कीमत 200 से 300 डॉलर के बीच होने की उम्मीद है। इसे साल 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- Vivo का नया 50MP कैमरा वाला फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी भी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161565