search

1.84 किमी लंबी है भैंसाली से मेट्रो प्लाजा की सुरंग... टुकड़ों में पहुंची थी टनल बोरिंग मशीन

LHC0088 2 hour(s) ago views 154
  



मेरठ। मेरठ और दिल्ली में सुरंग तैयार करने के लिए टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का उपयोग किया था। इसका नाम रखा गया था सुदर्शन। मशीन का वजन काफी ज्यादा होता है इसलिए मशीनों के अधिकतम उपकरण अलग-अलग हिस्सों में लाए गए। सुरंग के लिए बड़े आकार का गड्ढा खोदा गया जिसे तकनीकी भाषा में शाफ्ट कहा जाता है। इस शाफ्ट में इन मशीनों को जोड़कर मशीन तैयार कर ली जाती है।

6.5 मीटर व्यास की सुरंग तैयार की गई है। आनंद विहार में सुरंग की लंबाई करीब तीन किमी व मेरठ में 3.5 किमी है। हालांकि स्टेशन आदि मिलाकर भूमिगत हिस्से की लंबाई लगभग पांच किमी है। सुरंग खोदाई मशीन के पुर्जों का वजन 100 टन है। इस मशीन के पुर्जों को पहले क्रेन के माध्यम से जोड़ा गया, जिससे 90 मीटर लंबाई की मशीन तैयार सुरंग से मिट्टी निकालने के लिए एक छोटी ट्रेन भी चलाई जाती है जिसमें अलग-अलग बाक्स लगे रहते हैं।

इन बॉक्स की मदद से मिट्टी को ट्रैक पर चलाकर ट्रेन को बाहर लाया जाता है। पहले दिन इस मशीन ने 1.5 मीटर चौड़ी कंक्रीट की बनाई गई डी-वाल को तोड़ना शुरू किया। भैंसाली से मेट्रो प्लाजा तक पहली टनल तैयार की गई थी। यह मशीन पांच-छह मीटर के टुकड़े के हिसाब से आगे बढ़ती रही। जितनी मिट्टी खोदती रही उतनी ही मिट्टी उसके अंदर की ट्राली से बाहर आती रही। फिर इसे डंपरों में भरकर निर्धारित स्थान पर भेजा गया। जैसे-जैसे टनल के लिए खोदाई होती गई वैसे-वैसे मशीन पर टनल की रिंग बनाने वाले सेगमेंट रखे जाते रहे। जितनी खोदाई मशीन गई उतने सेगमेंट भी जोड़ती गई। सात सेगमेंट जोड़कर गोल आकृति में टनल की एक रिंग बन जाएगी।

मशीन में महत्वपूर्ण इस टीबीएम में कटर हेड, फ्रंट शील्ड, मिडिल शील्ड, टेल शील्ड, इरेक्टर, स्क्रू कंवेयर और कई अन्य महत्वपूर्ण भाग शामिल हैं। मेरठ में भैंसाली से मेट्रो प्लाजा की तरफ 1.84 किमी लंबी सुरंग बनाने की शुरुआत नौ अप्रैल को हुई थी। वैसे सुरंग बनाने वाली मशीन की लंबाई ही 100 मीटर है। हालांकि जब तक मशीन पूरी तरह से जमीन के अंदर जाती है तब तक उसकी गति कुछ धीमी होती है फिर उसके बाद तेजी से कार्य करती है। इसी दीवार को तोडऩा उसकी चुनौती होती है और इसी में समय लगता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164008