search

कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित बाइक पलटी, दो युवकों की मौत; घरवालों ने कहा- स्कार्पियो की टक्कर से हादसा

deltin33 3 hour(s) ago views 389
  

प्रयागराज के हंडिया में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद जुटी भीड़। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार में टाउन एरिया हंडिया के जंघई रोड पर रविवार सुबह करीब छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए हंडिया रेलवे स्टेशन जा रहे तीन लोग बाइक के अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर गए। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह ध्यान देने योग्य बात है कि सड़क पर सावधानी और सुरक्षा नियमों का पालन जीवन बचा सकता है।
खानपुर से तीनों जा रहे थे स्टेशन

खानपुर गांव निवासी 23 वर्षीय अटल बिहारी यादव पुत्र अच्छे लाल यादव अपने पड़ोसी गांव अर्जुन पट्टी निवासी मित्र अमरजीत प्रजापति व 50 वर्षीय सुरेश चंद यादव पुत्र जगदंबा प्रसाद यादव को बाइक से हंडिया रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। सुबह लगभग छह बजे जैसे ही तीनों जंघई रोड पर टाउन एरिया के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। तेज रफ्तार होने के कारण तीनों दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इनकी हुई मौत और ये घायल

आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अटल बिहारी यादव और सुरेश चंद यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमरजीत प्रजापति की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल भेजा।
पुलिस ने कहा- हादसे के कारण की जांच हो रही

घटनास्थल पर कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि अचानक सामने कुत्ता आ गया था जिसे बचाने की कोशिश में बाइक सवार अनियंत्रित हो गए थे। वही मृतकों के घरवालों का कहना है कि अज्ञात स्कार्पियो की टक्कर से घटना हुई है। हादसे के कारण पर विरोधाभासी बयान आए हैं। पुलिस का कहना है कि हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बढ़ सकती हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्यों की मुश्किलें, बच्चों से कुकर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें- यूपी सचिवालय में एपीएस प्रमोशन पर विवाद, सीबीआइ जांच के बीच महाधिवक्ता की मांगी गई राय
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475097