search

बठिंडा में पति ने ही बर्बाद कर दी पत्नी की सरसों की फसल, लालच में रची बड़ी साजिश; मामला दर्ज

Chikheang 2 hour(s) ago views 501
  

बठिंडा में पति ने ही बर्बाद कर दी पत्नी की सरसों की फसल (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, बठिंडा। जिले में सरसों की फसल पर गलत दवा का छिड़काव कर उसे नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयानों में गांव सेमा वासी मनप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति आरोपित गुरजीत सिंह ने लालच देकर गांव सेमा कलां वासी अनमोल सिंह के माध्यम से उसकी जमीन में खड़ी सरसों की फसल पर गलत दवा का छिड़काव करवा दिया। इससे पूरी फसल खराब हो गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया है। इस संबंध में थाना नथाना पुलिस के सहायक थानेदार हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166108