search

रामपुर जिला पंचायत ने 26 करोड़ के विकास कार्यों को दी हरी झंडी, रठौंडा मेले में हुआ फैसला

LHC0088 1 hour(s) ago views 689
  



जागरण संवाददाता, रामपुर। रठौंडा में चल रहे किसान मेले में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में करीब 26 करोड़ रुपये के 171 निर्माण कार्य के संशोधित बजट को हरी झंड़ी दी गई। इस बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क के निर्माण समेत विभिन्न विकास के कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही बोर्ड बैठक में रठौंडा मेला स्थल को भव्य बनाने के प्रस्ताव पर भी सहमति जताई गई।
रठौंडा मेला स्थित अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर हुई बोर्ड की बैठक में दी हरी झंड़ी

रठौंडा में जिला पंचायत की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य किसान मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला इस बार भी 14 फरवरी से संचालित है जो दो मार्च तक रहेगा। इस मेला परिसर स्थित अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर जिला पंचायत बोर्ड की बैठक की गई। इसमें विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करने के उपरांत जनपद में निर्माण संबंधी संशोधित 131 कार्य कराने को हरी झंडी दी गई।
रठौंडा मेला स्थल को भव्य बनाने के प्रस्ताव पर भी जताई सहमति

विभिन्न क्षेत्रों में सड़क समेत विभिन्न निर्माण कार्यों पर तकरीबन 26 करोड़ रुपये व्यय किया जाएगा। इसे बोर्ड ने सर्वसम्मति से हरी झंड़ी दे दी। इसके साथ रठौंडा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य टेक चंद्र गंगवार ने रठौड़ा की दुकानों के सुंदरीकरण समेत क्षेत्र की भव्यता प्रदान करने का प्रस्ताव रखा। इस पर सहमति जताते हुए पास किया गया। इससे पूर्व बैठक की शुरुआत में 25 अक्टूबर 2025 को हुई बोर्ड बैठक की कार्रवाई की पुष्टि का प्रस्ताव किया गया। इसके उपरांत कुछ सदस्यों ने टैक्स अधिक वसूले जाने का मुद्दा उठाया।
विकास कार्यों के लिए आय भी अनिवार्य

अध्यक्षता कर रहे बोर्ड ख्यालीराम लोधी ने कहा कि बोर्ड व शासन स्तर से निर्धारित नियमों के तहत ही जमा कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए आय भी अनिवार्य है। यह लाइसेंस व टैक्स से ही संभव है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेजी से कराया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा।

हालांकि शनिवार को ही जनपद में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन व तहसील स्तर पर संपर्ण समाधान दिवस होने के कारण जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थित कम रही है। इस कारण संबंधित विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर चर्चा कम हुई।
ये रहे बैठक में मौजूद

बैठक में अध्यक्ष के अलावा जिला पंचायत सदस्य इंम्त्तियाज हुसैन चिंटू, मुस्तफा हुसैन, अता उररहमान, अमरजीत सिंह, खलील अंसारी, खलील अहमद, रियासत अली व आसमा आदि समेत 20 सदस्य उपस्थित रहे। संचालन जिला पंचायत के कार्य अधिकारी व प्रभारी अपर विकास अधिकारी पंकज चतुर्वेदी ने किया। इनके अलावा अभियंता मोहम्मद सज्जाद, अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164005