search

युवाओं के लिए खुशखबरी: बिहार कर्मचारी चयन आयोग भरेगा 35,649 पद, जानें किस परीक्षा की तारीख कब?

Chikheang 1 hour(s) ago views 530
  

बिहार में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने रविवार को वार्षिक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया।

इसमें मार्च से लेकर अक्टूबर तक विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली 45 परीक्षाओं के कार्यक्रम समाहित हैं। इस वर्ष आयोग कुल 35,649 रिक्तियों को भरेगा।

सबसे अधिक 23,175 पदों के लिए इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा होगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा जून-जुलाई में एवं मुख्य परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा का परिणाम अक्टूबर में एवं टाइपिंग टेस्ट का परीक्षाफल नवंबर में जारी किया जाएगा।
स्नातक स्तरीय व अन्य प्रमुख भर्तियां


  • चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा: 1,883 पद (प्रारंभिक जून–जुलाई, मुख्य अक्टूबर, परिणाम नवंबर)

  • अवर/प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी: 682 पद (प्रारंभिक जुलाई, मुख्य सितंबर, परिणाम अक्टूबर)

  • क्रीड़ा प्रशिक्षक: 379 पद

  • आशुलिपिक–आशुटंकक: 531 पद

  • नगर प्रबंधक: 373 पद

  • क्षेत्र सहायक: 201 पद

  • उर्दू अनुवादक: 155 पद

  • प्रयोगशाला सहायक: 143 पद

  • सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष: 122 पद


5131 पदों के लिए कार्यालय परिचारी एवं परिचारी (विशिष्ट) प्रारंभिक परीक्षा जुलाई-अगस्त में होगी। मुख्य परीक्षा अक्टूबर में ली जाएगी।

इसका परिणाम नवंबर में जारी किया जाएगा। सहायक उर्दू अनुवादक की 1951 रिक्तियों को भरने के लिए प्रारंभिक परीक्षा जून 2026 में आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन अगस्त में और अक्टूबर में परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
1883 पदों के लिए चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा

चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से 1883 पदों के लिए होगी। प्रारंभिक परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी।

इसके लिए आयोग मुख्य परीक्षा अक्टूबर में लेगा। परीक्षाफल नवंबर में जारी किया जाएगा। इसी तरह अवर सांख्यिकी पदाधिकारी-प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के 682 पदों के लिए जुलाई में प्रारंभिक और सितंबर में मुख्य परीक्षा होगी। परिणाम अक्टूबर में जारी किया जाएगा।
भरे जाएंगे क्रीड़ा प्रशिक्षक के 379 पद

इसी तरह 531 पदों के लिए आशुलिपिक-आशुटंकक, 379 पदों के लिए क्रीड़ा प्रशिक्षक, 373 पदों के लिए नगर प्रबंधक, 238 पदों के लिए कार्यालय परिचारी, 201 पदों के लिए क्षेत्र सहायक, 155 पदों के लिए उर्दू अनुवादक, 143 पदों के लिए प्रयोगशाला सहायक, 122 पदों को भरने के लिए सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा का आयोजन होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166126