प्रेम प्रसंग में विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत। फाइल फोटो
संवाद सूत्र, सेमरौता (अमेठी)। शिवरतनगंज के बसंतपुर गांव में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्वजन पहले उसे सीएचसी व बाद में ट्रामा सेंटर लखनऊ ले गए। शनिवार रात में युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से परिवारजन में कोहराम मच गया है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव निवासी बेचू लाल पुत्र विजई जो पेशे से ट्रक चालक है, उसका विवाह लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व कुटमरा निवासी गीता के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे भी हैं। बेचू लाल का प्रेम प्रसंग रायबरेली के महाराजगंज के एक गांव की विवाहित के साथ चल रहा था।
प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर पत्नी ने आपत्ति जताई, जिस पर बेचूलाल ने उसी के साथ रहने की बात कही। यह मामला न सुलझाता देख और आए दिन विवाद से परेशान उसकी पत्नी गीता पहले मायके वालों और उसके बाद 112 पुलिस को सूचना दी।
मामले को लेकर शुक्रवार को पुलिस चौकी सेमरौता पर चौकी प्रभारी द्वारा समझा बुझा कर घ्ज्ञर वापस भेज दिया गया था। लेकिन, मामला सुलझ नहीं सका। शनिवार दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझौता करा दिया गया और दोनों पक्ष संतुष्ट हो कर वापस चले। वहीं बेचूलाल अपनी प्रेमिका को छोड़ने उसके गांव चला गया था। वहीं शाम को उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
स्वजन के अनुसार विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी प्रेमिका ने बेचू की बहन को दी, जिसने घटना की जानकारी गांव बसंतपुर में परिवारजन को मिली। मौके पर पहुंचे स्वजन आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज ले गए, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
ट्रामा सेंटर में हालत में सुधार न होते देख परिवारजन दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही बेचू लाल ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मीरजापुर में सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार कर महिला की हत्या, पति हिरासत में
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में अब 24 घंटे मिलेगी जांच की सुविधा, इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब बनकर तैयार |
|