क्या वाकई केला खाने से बढ़ता है कफ? (Image Source: Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हमारे घरों में यह माना जाता है कि सर्दी-खांसी होने पर केला नहीं खाना चाहिए। लोगों को लगता है कि केला खाने से खांसी और ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी है? जी हां, डॉ. रवि मलिक (वरिष्ठ सलाहकार बाल रोग विशेषज्ञ, चेयरमैन, रेडिक्स हेल्थकेयर, निर्माण विहार, दिल्ली) के मुताबिक, इस बात में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।
(Image Source: Freepik)
केला खाने से नहीं बढ़ती खांसी
डॉक्टर मलिक का स्पष्ट रूप से कहना है कि केला खाने से खांसी बिल्कुल नहीं बढ़ती है। मिडिकल साइंल में इस बात का कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। असल में, खांसी किसी संक्रमण या एलर्जी के कारण होती है, न कि केला खाने से। इसलिए, सर्दी और जुकाम में केला खाना पूरी तरह से सुरक्षित है।
आइए जानते हैं कि यह हमारे लिए कैसे फायदेमंद है:
- पचाने में आसान: केला एक बेहद मुलायम, स्वादिष्ट और आसानी से पचने वाला फल है।
- पोषक तत्वों से भरपूर: इसमें भरपूर मात्रा में एनर्जी, पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है।
- बच्चों की पसंद: स्वाद और गुणों के कारण बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Dr. Ravi Malik | M.D. Pediatrician (@drravimalik)
बेझिझक खाएं केला, नहीं है कोई नुकसान
डॉक्टर का कहना है कि खांसी या सर्दी होने पर केले पर कोई पाबंदी नहीं है, पाबंदी तो ऐसी गलतफहमियों पर होनी चाहिए। यह एक बेहतरीन और पौष्टिक फल है जिसे बेझिझक खाया जा सकता है।
इसलिए, अगली बार जब कोई आपसे कहे कि खांसी में केला नहीं खाना चाहिए, तो उन्हें यह सच्चाई जरूर बताएं, ताकि यह साबित हो सके कि केले और सर्दी-खांसी का आपस में कोई लेना-देना नहीं है।
यह भी पढ़ें- भारत है दुनिया का सबसे बड़ा केला उत्पादक देश, चीन भी रह गया पीछे; टॉप 10 की लिस्ट में कौन-कौन?
यह भी पढ़ें- इंस्टेंट एनर्जी ही नहीं, हैप्पी मूड और हेल्दी स्किन के लिए भी जरूर खाएं केला; 7 फायदे कर देंगे हैरान |