search

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल, हरदोई-पिहानी रोड पर हुआ हादसा

LHC0088 1 hour(s) ago views 774
  



जागरण संवाददाता, हरदोई। बाइक चलाते समय हेलमेट न लगाने की भूल कर लोग जान गवां रहे हैं। हरदोई-पिहानी मार्ग पर शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कालेज अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

हरियावां के ग्राम बांसा के पृथ्वीराज शनिवार की दोपहर गांव के मोनू के साथ उसकी बाइक बनवाने हरदोई आए थे। बाइक बनवाने के बाद उसी दिन देर रात में दोनों बाइक से घर जा रहे थे। मोनू का कहना है कि रास्ते में पृथ्वीराज ने उससे बाइक चलाने की जिद की।

पृथ्वीराज के कहने पर उसने बाइक चलाने को दी। वह पीछे बैठ गया। रास्ते में हरदोई-पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली के ग्राम भूराटीकुर के आगे भट्ठे के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे।

पृथ्वीराज ने नहीं लगाया था हेलमेट

बाइक चला रहे पृथ्वीराज हेलमेट नहीं लगाए थे,मौके पर ही मौत हो गई। मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने माेनू को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी होने पर पृथ्वीराज के स्वजन मौके पर आ गए। पृथ्वीराज अविवाहित थे। पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि वाहन का पता नहीं चल सका है। तहरीर मिलने पर एफआइआर दर्ज की जाएगी।

पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दंपती घायल: कन्नौज के पटियन के नंद किशोर रविवार की दोपहर पत्नी ममता के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर हरपालपुर के ग्राम मतनी से बहन के यहां से अपने घर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में ट्रांसफार्मर से 6 लाख का कॉपर चोरी, धरौली के 300 घरों की बत्ती गुल

रास्ते में श्रीमऊ-कन्नौज मार्ग पर ग्राम जसमई के पास पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। भागने का प्रयास कर रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164044