शिमला में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच धक्का मुक्की हो गई। जागरण
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के शिमला स्थित राज्य कार्यालय में रविवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस और हिमाचल युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हो गई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। यह प्रदर्शनकारी अमेरिका के साथ ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की और पुलिस पर प्रधानमंत्री के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया।
अमेरिका के दबाव में काम कर रहे पीएम : ओझा
हिमाचल यूथ कांग्रेस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन का भी समर्थन किया। संगठन के प्रभारी नारायण ओझा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दबाव में काम कर रहे हैं। हिमाचल यूथ कांग्रेस के प्रभारी नारायण ओझा ने कहा कि देश की सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है।
कांग्रेस के प्रदर्शन का किया समर्थन
उन्होंने कहा कि इस डील का नुकसान देश को बड़े स्तर पर होने वाला है। उन्होंने एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है और यहां प्रदर्शन करने की स्वतंत्रता है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भाजपा नेता और हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने भी कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल भवन दिल्ली में आधी रात पहुंची पुलिस, CCTV फुटेज भी खंगाली; आखिर बिना वारंट क्यों दी दबिश?
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में HRTC बसों में हिम कार्ड हुआ अनिवार्य, ...तो पहली अप्रैल से नहीं कर सकेंगे मुफ्त व रियायती यात्रा? |
|