भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक का सोशल मीडिया फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर अपराधियों ने 25 हजार रुपये की ठगी कर ली।
मामले में बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी ने साइबर थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। साइबर थाने में यह प्राथमिकी दो फरवरी को दर्ज की गई है।
उन्होंने साइबर थाने में दिए गए आवेदन में बताया है कि उनकी छवि को धूमिल करने के मानसिकता से किसी व्यक्ति द्वारा उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसे की मांग की जा रही है व अनर्गल पोस्ट किया जा रहा है।
जिसकी सूचना वे पूर्व में 27 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक को दिए हैं। इसी क्रम में 28 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति से ऑनलाइन 25 हजार रुपए फर्जी आईडी बनाने वाले ने ठगी कर लिए हैं। जिसकी भी जानकारी उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिया है।
कड़ी कार्रवाई की मांग
मामले में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने कि उन्होंने मांग की है। बताया जा रहा है कि साइबर अपराधी बैकुंठपुर के विधायक के नाम से फेसबुक पर मिथिलेश कुमार एमएलए (मिथिलेश कुमार तिवारी) के नाम से आईडी बनाया है और लोगों के मैसेंजर पर साइबर अपराधी मैसेज कर अपने जाल में फंसा कर रुपये की डिमांड कर रहे हैं।
साइबर बदमाश पहले हाय-हेलो और गुड मॉर्निंग का मैसेज कर रहे हैं। फिर उनका हाल जान रहे हैं। इसके बाद लोगों का मोबाइल नंबर मांग कर रुपए की डिमांड कर रहे हैं।
इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी करने के बाद साइबर थाने की पुलिस फर्जी आईडी बनाने वाले की पहचान कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- \“हनुमान जी ने केवल एक लंका जलाई, हमारे लालू यादव ने...\“, विधानसभा में मिथिलेश तिवारी ने याद दिलाया \“जुल्म\“ का दौर |
|