search

फतेहपुर में नकली प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री का भंडाफोड़, सुप्रीम ब्रांड के नाम पर धोखाधड़ी

Chikheang 1 hour(s) ago views 880
  

हथगाम कस्बा स्थित प्लास्टिक पाइप बनाने की फैक्ट्री में टीम आने के बाद पसरा सन्नाटा। जागरण  



संवाद सूत्र, हथगाम (फतेहपुर)। फतेहपुर के हथगाम कस्बा के सिठौरा रोड पर दिल्ली से आए कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर नकली प्लास्टिक पाइप बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। देर रात तक चली जद्दोजहद के बाद टीम के विधिक सहायक ने फैक्ट्री संचालक महिला के नाम कापी राइट एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया।

दिल्ली के शाहदरा करकरडूमा काम्पलेक्स फ्लैट 302 निवासी कुलदीप सिंह, क्विक एलपी कल्सन्टेंसी में विधिक सहायक हैं। बताया कि शिकायत मिली कि हथगाम कस्बा के सिठौरा रोड पर संचालित फैक्ट्री में नकली प्लास्टिक पाइप बनाकर उनकी बाजार में बिक्री की जा रही है। जिससे असली कंपनी की साख प्रभावित होने के साथ ही ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हो रही है।

विधिक सहायक ने बताया कि सुप्रीम कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि होने से उन्हें असली व नकली की पहचान करने की समझ और अधिकार प्राप्त है। शनिवार शाम वह तकनीकी विशेषज्ञ मोहित यादव, दीवान सिंह तथा स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स के साथ सिठौरा रोड स्थित एडीपी पाइप इंडस्ट्रीज गए तो वहां पर कस्बा निवासी राजेश कुमार मिले।

राजेश ने बताया कि फर्म उनकी पत्नी सुमन देवी के नाम रजिस्टर्ड है। फैक्ट्री के अंदर सुप्रीम राज की मुहर लगे चार इंच साइज के कई नकली पाइप मिले। एक इंच पाइप में नकली सुप्रीम गोल्ड लिखा मिला है। मौके से डाई भी मिली है, जिसे कंपनी के अधिकारियों ने कब्जे में लिया। नकली पाइप के नमूने टीम ने लिए हैं।

विधिक सहायक की तहरीर पर पुलिस ने देर रात फैक्ट्री संचालक महिला के विरुद्ध कापी राइट एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ दुर्गेश प्रसाद गुप्ता का कहना था जांच के पश्चात उक्त मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे रूरा के तीन युवकों की मौत

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद सीधे शिक्षक बनने का मौका: CSJMU Kanpur में BA-BEd और BSc-BEd, 2026-27 से शुरू होगा कोर्स

यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur में बड़ा बदलाव, परीक्षाओं में अब AI की एंट्री, IIT बनाएगा पूरा रोडमैप

यह भी पढ़ें- कानपुर के युवाओं से शहरकाजी की अपील, रमजान में युवाओं को दी सख्त हिदायत, पाबंदी का फैसला

यह भी पढ़ें- कानपुर की होली क्यों है खास? अंग्रेजों के लगान के खिलाफ यहां परंपरा की रंगबाजी

यह भी पढ़ें- कानपुर में दबंगों ने \“भौकाल\“ दिखाने को मचाया हाहाकार, बस्ती में लगा दी आग, फायरिंग-फरसे से हमले में 4 घायल

यह भी पढ़ें- Board Exam तनाव छीन रहा बच्चों की जिंदगियां, कानपुर में दो और इटावा में एक छात्रा ने दी जान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166243