search

दरभंगा में भारी गहमागहमी के बीच कीर्तिमोहन झा चौथे बार घोषित किए गए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष

cy520520 1 hour(s) ago views 438
  

जदयू प्रखंड अध्यक्ष कीर्तिमोहन झा को मालापहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। जागरण  



संवाद सहयोगी, बेनीपुर (दरभंगा) । बेनीपुर प्रखंड के कोसी आइबी परिसर में संपन्न जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया।

चुनाव संपन्न होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों एवं समर्थकों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए पार्टी के वरीय पदाधिकारियों को लिखित शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बताया जाता है कि कोसी आइबी में आयोजित जदयू के चुनाव में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कई पंचायत अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से कीर्तिमोहन झा को चौथी बार प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया।

पर्यवेक्षक गजेंद्र प्रसाद सिंह एवं आरओ अमित कुमार झा ने चौथी बार कीर्तिमोहन झा का नाम प्रखंड अध्यक्ष के रूप में घोषित कर दिया जिसके बाद कीर्तिमोहन के समर्थकों ने नीतीश कुमार, विधायक विनय कुमार चौधरी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

दूसरी ओर अमित कुमार राय बिट्टू , सुशील कुमार चौधरी, जय भारद्वाज सहित एक दर्जन अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह गलत होने संबंधित आवेदन जदयू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को देकर कार्रवाई की मांग की है।

विपक्षी के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जिस जगह पर चुनाव होना था वहां नहीं कराकर दूसरे जगह पर कराया गया। जिसके बाद जब हम सभी मतदाता कोसी आइबी पहुंचे तो देखा कि छह कार्यकर्ता ने प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था।

लेकिन इस बीच प्रेम कुमार झा कुछ लोगों को स्थल पर लाकर चनाव प्रक्रिया को बाधित करने के उद्देश्य से हंगामा करने लगे। पर्यवेक्षक और चुनाव पदाधिकारी द्वारा चुनावी प्रक्रिया से संबंधित बनाई गई पंजी लेकर भाग गए।

जबकी दूसरी ओर प्रेम कुमार झा ने जिला पर्यवेक्षक को आवेदन देकर कहा है कि कोसी आइबी में चुनाव कार्य सही रूप से चल रहा था, इसी बीच अमित कुमार राय बिट्टू चुनाव कार्य में व्यवधान करने के उद्देश्य से रजिस्टर पंजी लेकर भाग गए। जिसकी जांच कराई जाए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161733