search

The Kerala Story 2 विवाद: अनुराग कश्यप के बयान पर निर्माता ने दिया करारा जवाब

deltin33 1 hour(s) ago views 187
  



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुदीप्तो सेन जब \“द केरल स्टोरी\“ (The Kerala Story 2) लेकर आए थे तब इसको लेकर बड़ी बहस छिड़ी थी। अब लगभग ढाई साल बाद इसका सीक्वल आ रहा है। फिल्म निर्माता \“द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड\“ नाम से सीक्वल लेकर आ रहे हैं।

अपकमिंग फिल्म का उद्देश्य इस चर्चा को आगे बढ़ाना है और टीम का वादा है कि यह समाज में गहराई से समाई एक और मार्मिक और असहज सच्चाई को उजागर करेगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित यह सीक्वल युवा लड़कियों के कथित जबरन धर्म परिवर्तन पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें- \“सच हमेशा चुभता है...\“, The Kerala Story के डायरेक्टर का फूटा गुस्सा, Charak को पास क्यों नहीं कर रहा CBFC?
अनुराग कश्यप ने की थी आलोचना

निर्माताओं के अनुसार, यह कहानी भारत की कानूनी व्यवस्था में दर्ज वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और इसे परत दर परत इंटेंस स्टोरी लाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। हालांकि, रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों के केंद्र में आ गई है।

  

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने हाल ही में इस परियोजना की आलोचना की और इसके खिलाफ कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “बकवास पिक्चर। केरल स्टोरी एक बकवास फिल्म है। यह प्रचार है, बकवास है। ऐसे कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है, जैसे बीफ खिला रहा है। इसे बकवास कहा जाता है।“


Dear Anurag sir,

मुद्दा ये नहीं है कि फिल्म में क्या दिखाया गया- खिचड़ी, बीफ या कुछ और।असल सवाल है consent और coercion।

किसी की मर्जी के खिलाफ तो खिचड़ी भी नहीं खिलाई जा सकती, तो अगर कोई फिल्म जबरन बदलाव या दबाव की बात उठाती है, तो उसे नफरत फैलाना कह देना intellectual… pic.twitter.com/1bIIaYyA7I — Kamakhya Narayan Singh (@kamakhyanarayan) February 22, 2026

कामाख्या नारायण ने दिया करारा जवाब

अब कामाख्या नारायण ने इसका जवाब दिया है। अपनी फिल्म का बचाव करते हुए एक वीडियो बयान में, सिंह ने कहा, “अनुराग कश्यप जी ने कहा है कि कोई ऐसा किसी को खिचड़ी भी नहीं खिलाता, मैं एकदम मानता हूं, कोई किसी को ऐसे लड्डू भी नहीं खिला सकता। पर दुर्भाग्य, हमारे समाज में हमारी मासूम बेटियों को, उनका धर्म परिवर्तन करने के लिए। उनको बीफ खिलाया जा रहा है, ये एक क्राइम है। समस्या ये है कि अनुराग कश्यप जी मानसिक रूप से दुरबल हो गए हैं, उनको हर चीज से दिक्कत है, उनको ब्राह्मणों से दिक्कत है, उनको नेटफ्लिक्स से दिक्कत है, उनको फिल्म इंडस्ट्री से दिक्कत है, इस आदमी को हर चीज से दिक्कत है।

फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 पर फूटा डायरेक्टर का गुस्सा, बोले- लोगों को बांटा जा रहा है
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475265